हमारे किचन का जीरा एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल भोजन में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। यह खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है सेहत को भी इससे कई लाभ मिलते हैं। कुछ लोग जीरे का तड़का लगाते हैं तो कुछ लोग जीरा पाउडर सब्जी में डालते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जीरे को कच्चा भी खाया जा सकता है। कच्चा जीरा खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह आयरन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है।
नई दिल्ली : कच्चा जीरा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह एनीमिया की समस्या दूर करता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी कच्चे जीरे का सेवन किया जाता है । इसलिए आयुर्वेद में जीरे का इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। तो आइए जानते हैं कच्चा जीरा खाने के फायदे।
1. एनीमिया दूर करे
अधिकतर महिलाओं को एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, तो एनीमिया की समस्या होती है। ऐसे में कच्चे जीरे का सेवन करना फायदेमंद होता है। कच्चे जीरे में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है, ऐसे में एनीमिया की समस्या दूर होती है। अगर आप एनीमिया से बचना चाहते हैं तो भी कच्चे जीरे का सेवन कर सकते हैं।
2. हड्डियों को मजबूत बनाए
बढ़ती उम्र में अधिकतर लोगों को हड्डियों, जोड़ों में दर्द की समस्या से जूझना पड़ता है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। कच्चे जीरे में कैल्शियम काफी अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में आप चाहें तो जीरे का सेवन कर सकते हैं। इससे हड्डियां मजबूत बनती है
3. पाचन में मदद करे कच्चा जीरा
अनहेल्दी फूड्स, इनएक्टिव लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोगों को अपच की समस्या से परेशान होना पड़ता है। अगर आप भी इनडाइजेशन या अपच से परेशान हैं तो कच्चे जीरे का सेवन कर सकते हैं। कच्चा जीरा खाने से पाचन संबंधी विकार अपच गैस और पेट फूलने जैसी समस्या दूर होती है।
4. वॉटर रिटेंशन के घरेलू उपाय
शरीर में पानी बढ़ने की समस्या महिलाओं में काफी आम हो गई है। इसे वॉटर रिटेंशन कहा जाता है। वॉटर रिटेंशन की स्थिति में वजन बढ़ता है। शरीर में पानी बढ़ने पर आप कच्चे जीरे का सेवन कर सकते हैं। कच्चा जीरा लेने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। यह वॉटर रिटेंशन का अच्छा उपाय है।
5. इम्यूनिटी बढ़ाए कच्चा जीरा
शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कच्चे जीरे का सेवन किया जा सकता है। सुबह कच्चे जीरे का पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जीरे में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव होता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। सर्दी में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है।
कैसे करें जीरे का सेवन
कच्चे जीरे का सेवन आप आसानी से कर सकते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। कच्चा जीरा खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, एनीमिया की समस्या दूर होती है और वॉटर रिटेंशन से राहत मिलती है।
आप जीरा वॉटर का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए रात को एक गिलास पानी में जीरा भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को पी लें।