Benefits Of Sleep Divorce : शादी के बाद एक साथ सोना एक रोमांटिक क्षण हो सकता है, लेकिन यह हर कपल के लिए जरूरी नहीं है। कुछ कपल्स के लिए, एक साथ सोना परेशानी का सबब बन सकता है। खर्राटे, अलग-अलग सोने के समय और बेडशीट की खींचातानी जैसी कई चीजें नींद में बाधा डाल सकती हैं। स्लीप डिवोर्स एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें कपल अलग-अलग कमरों या बिस्तरों में सोते हैं। यह एक ऐसा विकल्प है जिसे कई कपल्स अपनी नींद की गुणवत्ता और रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए चुन रहे हैं।
कपल्स के बीच दूरियों को कम करती है स्लीप डिवोर्स।
स्लीप डिवोर्स से आ सकती है बेहतर नींद।
स्लीप डिवोर्स कम और अधिक समय के लिए हो सकता है।
Benefits Of Sleep Divorce : दिनभर काम करने के बाद हर कोई चैन की नींद सोना चाहता है. अपने पार्टनर की कुछ आदतों के चलते लोग परेशान हो जाते हैं. ऐसे में, लोग Sleep Divorce को अपना रहे हैं।.
Benefits Of Sleep Divorce: शादी के बाद के दोनों में लोग एक ही घर में एक ही कमरे में रहते हैं। एक साथ खाते हैं और सोते भी एक साथ ही हैं। बिस्तर शेयर करना न केवल कपल के रोमांटिक पलों में से एक है, बल्कि इसे उन्हें एक-दूसरे को समझने का भी मौका मिलता है। ज्यादातर रिश्तों में एक साथी के साथ रहना रोमांचकारी हो सकता है।
लेकिन कई कपल्स के लिए एक साथ बेड साझा करना बहुत मुश्किल होता है। या कहे एक साथ सोना बिलकुल भी पसंद नहीं करते है। कई बार खर्राटे, सोने का अलग-अलग समय और बेडशीट की खींचातानी की वजह से नींद प्रभावित हो सकती है। नींद की क्वालिटी को सुधारने और संघर्ष को कम करने व रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए कपल्स स्लीप डिवोर्स (Sleep divorce) का ऑप्शन चुनते हैं। वैसे तो अलग-अलग बेडरूम में सोना अक्सर अनहेल्दी या रिश्ते में तनाव के रूप में देखा जाता है, लेकिन स्लीप डिवोर्स इसके बिल्कुल उल्टा हो सकता है। चलिए जानते हैं क्या है स्लीप डिवोर्स और इसके बेनिफिट्स के बारे में।
क्या है स्लीप डिवोर्स what is sleep divorce
स्लीप डिवोर्स (Sleep divorce) तब होता है, जब पार्टनर एक साथ रहते हैं, लेकिन बेहतर नींद लेने के लिए अलग-अलग बेड या बेडरूम में सोते हैं। स्लीप डिवोर्स में कपल्स अपनी मर्जी से दूसरे बेड या बेडरूम में सोने का निर्णय लेते हैं। इससे रिश्तों में किसी प्रकार की दरार या कंफ्यूजन नहीं होती। साथ ही अलग सोने से खर्राटे और अन्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। कई लोग प्रेग्नेंसी और रोग में भी अलग-अलग सोना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़े-Research : मोटापा, डायबिटीज, अस्थमा और कैंसर जैसी बीमारियों में लाभदायक है ये चीजें
क्यों अलग सोना चाहते हैं कपल्स why couples want to sleep separately
बहुत सारे कपल्स रात की बेहतर नींद के लिए बस अलग-अलग बिस्तरों में सोते हैं। कपल्स जब सोते समय मुश्किलों का सामना करते हैं, तब ऐसे निर्णय लेते हैं। एक साथ सोने से खर्राटे, सांस की परेशानी, तकिया या कंबल को गले लगाना, अधिक करवट लेना, देर रात तक टीवी देखना और सोशल मीडिया स्क्रॉल करने जैसी समस्याएं आ सकती हैं।
स्लीप डिवोर्स के फायदे Benefits of sleep divorce
– बेहतर नींद : इससेआपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है
– पर्सनल स्पेस : कपल्स को अपना-अपना पर्सनल स्पेस मिलता है.
– कम लड़ाई होना : खुला बिस्तर मिलता है, जिससे अच्छी नींद आती है.
– बेहतर रुटीन : ऐसे एक अच्छे दिन की शुरआत करने में मदद मिलती है
– बेहतर लव लाइफ : अच्छी रिलेशनशिप के लिए जरूरी नहीं कि एक ही बेड पर सोया जाए, एक-दूसरे के साथ सोए बिना भी कपल्स इंटीमेसी बना सकते हैं.
अच्छी नींद और बेहतर रिश्ते के लिए स्लीप डिवोर्स (Sleep divorce) एक अहम कदम हो सकता है। स्लीप डिवोर्स के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं, जिससे रिश्तों में मधुरता आ सकती है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।