स्वास्थ्य

Rules and Regulations 0f Eating Watermelon: तरबूज खाने से पहले जान लें इसे खाने का नियम और समय, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान

When and how to eat watermelon: गर्मियों का राजा आम तो दवा तरबूज होता है। तरबूज खाने से सेहत को बहुत फायदे मिलते हैं, लेकिन तभी जब इसे सही समय, तरीके और नियम से खाया जाए।  

2 min read
Apr 15, 2022
when_and_how_to_eat_watermelon.jpg
when and how to eat watermelon

तरबूज गर्मियों में डिहाइड्रेशन, पेट की गर्मी और तपिश से बचाने वाला होता है। ये फल गर्मियों की दवा भी है और कई बार हाईजीन की कमी से बीमारी का कारण भी बन जाता है। इसलिए तरबूज खाने से पहले इसके खाने का सही समय, नियम और सवधानी पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

तरबूज शरीर को हाइड्रेटेड रखने में हेल्‍प करता है। यह न केवल गर्मी को रोकने में ही मदद नहीं करता, बल्कि ये किडनी, लिवर और दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन, अगर इसे सही तरीके और समय पर न खाया जाए तो इसके फायदे तो दूर नुकसान ज्यादा मिलते हैं।

तरबूज सही से न खाने से होने वाली समस्याएं-problems caused by not eating watermelon properly

1. तरबूज में चीनी की मात्रा बहुत ज्‍यादा होती है। इसलिए,इसे रात में बिलकुल नहीं खाना चाहिए। रात में खाने से यह अच्छी तरह से पच नहीं पाता और बल्ड में शुगर के लेवल को बढ़ा देता है। रात के दौरान तरबूज का पाचन बहुत धीमाऔर मुश्किल होता है। इसलिए इसे रात में बिलकुल न खाएं। इससे इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या भी हो जाती है।

2. तरबूज को कभी बाजार से लाकर सीधे न खाएं। बल्कि इसे ठंडा करने के बाद या ठंडे पानी में डुबों कर कुछ घंटे के लिए रख दे तब खाएं। तरबूज ऐसे खाने से उसकी गर्मी निकल जाती है और नुकसान नहीं करता। अन्यथा ये अपच का कारण बन सकता है। ।

3. तरबूज को भी काटकर नहीं रखना चाहिए। काटे हुए तरबूज कुछ ही घंटों मे खराब जाते हैं। तरबूज जिस दिन काटें उसे पूरा खत्म कर दें। यदि बच जाए तो उसे किसी फ्रिज में खुला न रखें, बल्कि उसे किसी बर्तन या चीज से पूरी तरह पैक कर रखें।

4. तरबूज के साथ कभी ऑयलरी चीज या चिप्स या स्नैक्स न खाएं, क्योंकि इससे एसिडिटी, गैस आदि की समस्या बढ़ सकती है।

तरबूज खाने का सही समय- Right time to eat watermelon
तरबूज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, इसलिए इसे हमारे आहार में शामिल करना चाहिए। इसे दिन में खाना चाहिए। तरबूज खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर में है। इसका सेवन सुबह के नाश्ते के रूप में भी किया जा सकता है। लेकिन सुबह खाली पेट भी तरबूज खाने बचना चाहिए। इसलिए, तरबूज का सेवन करने का सबसे अच्छा समय, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Published on:
15 Apr 2022 02:46 pm