Zinc : हमारे शरीर को कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती हैं। उनमें से जिंक भी एक है। शरीर में जिंक कई मायनों में जरूरी होता है। जिंक की पूर्ति के लिए हमें जिंक युक्त लेने होते हैं। जिंक शरीर में नहीं बनता है। लोग अकसर अपनी डाइट में सभी पोषक तत्वों को तो शामिल कर लेते हैं लेकिन जिंक को अपनी डाइट में लेना नहीं चाहते हैं।
Zinc : हमारे शरीर को कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती हैं। उनमें से जिंक भी एक है। शरीर में जिंक कई मायनों में जरूरी होता है। जिंक की पूर्ति के लिए हमें जिंक युक्त लेने होते हैं। जिंक शरीर में नहीं बनता है। लोग अकसर अपनी डाइट में सभी पोषक तत्वों को तो शामिल कर लेते हैं लेकिन जिंक को अपनी डाइट में लेना नहीं चाहते हैं। जिंक शरीर के लिए आवश्यक तत्वों में से एक है, इसका निर्माण शरीर में नहीं होता है इसके लिए हमें जिंक युक्त खाद्य पदार्थों लेने होते हैं। शरीर में जिंक की कमी होने से कई तरह की सेहत संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। डब्लूएचओ (WHO) के अनुसार, विश्वभर में जिंक (zinc) की कमी से लगभग 2 बीलियन लोग जूझ रहे हैं।
जिंक हमारे शरीर में कई इंफेक्शन से लड़ता है और शरीर में नई स्वस्थ कोशिकाओं का निर्माण भी करता है। जिंक हमारे घाव भरने के साथ साथ हमारे इंसुलिन लेवल को भी रेगुलेट करता है।
इम्यून सिस्टम को सही तरीके से कार्य करने में भी जिंका का काफी योगदान होता है। यह शारीरिक विकास, सेक्सुअल डेवलप्मेंट, रिप्रोडक्टिव प्रॉसेस में भी महत्वपूर्ण मूभिका निभाता है।
शरीर में जिंक की कमी होन पर ऑयस्टर, अलसी के बीज, तिल, दलिया, टोफू, कद्दू के बीज, बादाम, कोको पाउडर, अंडे की जर्दी, राजमा आदि का सेवन जरूर करना चाहिए। इन सभी फूड्स में जिंक की मात्रा भरपूर होती हैं।