स्वास्थ्य

Protein Rich Food: डाइट में शामिल करें इन 5 पॉकेट फ्रेंडली पौष्टिक चीजों का सेवन जो होती हैं प्रोटीन और विटामिन से भरपूर

Protein Rich Food: लंबे समय तक स्वस्थ रहना चाहते हैं डाइट में ऐसी चीजों का सेवन बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है जो प्रोटीन और मल्टीविटामिन्स से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से आप स्वस्थ तो रहेंगें ही वहीं शरीर से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।  
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2022, 11:19 AM IST
 डाइट में शामिल करें इन 5 पॉकेट फ्रेंडली पौष्टिक चीजों का सेवन जो होती हैं प्रोटीन और विटामिन से भरपूर
Protein Rich Food

Protein Rich Food: हेल्दी और पौष्टिक फ़ूड हमारे सेहत को स्वस्थ रखने में बहुत ही ज्यादा मदद करते हैं। लेकिन प्रोटीन रिच फ़ूड का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में ये ख्याल आता है कि ये कितने कॉस्टली होंगें। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कुछ फ़ूड ऐसे भी होते हैं जो बहुत सारे विटामिन्स और मल्टीविटामिन्स से भरपूर होते हैं। इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। इसलिए आप इन पॉकेट फ्रेंडली फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए भी बेहतरीन साबित होते हैं। इसलिए आप इन फूड्स का सेवन रोजाना कर सकते हैं।

1.केला: केला कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, यदि एनर्जी की कमी महसूस होती है तो केला का सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द साबित होता है। केले में विटामिन बी 6, पोटेशियम, फाइबर, मैंगनीज और आदि सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। केले बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द तत्वों से भरपूर तो होता ही है, वहीं ये किफायती भी होता है। केले को आप ब्रेकफास्ट के रुप में भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

2.बाजरा: बाजरे का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। बाजरे को पॉकेट फ्रेंडली फ़ूड भी कहा जाता है। बाजरा अनेकों प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। बाजरा ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो घुनलशील होते हैं वहीं ये फाइबर और कई प्रकार के खनिज पदार्थों से भी भरपूर होते हैं। इसलिए इनका सेवन फ़ायदेमन्द होता है।

3.हरी पत्तीदार सब्जियां: हरी पत्तेदार सब्जियां न केवल किफायती होती हैं बल्कि ये कई सारे पोषक तत्वों से भी भरपूर होती हैं। पालक, बथुआ, मेथी ऐसी कई सारी सब्जियां हैं जो कई बेहतरीन तत्वों से भरपूर होती हैं। इनमें खनिज, आयरन, विटामिन आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए यदि आप बॉडी को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो इनका सेवन कर सकते हैं।

4.छोला: छोले का न केवल स्वाद ही बेहतरीन होता है बल्कि ये कई सारे पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। छोला फाइबर, विटामिन और कई प्रकार के खनिज पदार्थों से भरपूर होते हैं। इसका सेवन डाइजेस्टिव सिस्टम में इम्प्रूवमेंट लेकर आता है। इसलिए छोला का सेवन सेहत को स्वस्थ बना के रखने के लिए आप कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बिना जिम जाए अब बेली फैट होगा कम, रोजाना सुबह उठ कर करें ये 5 आसान से काम

5.मूंग की दाल: मूंग की दाल फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है। इनके रोजाना सेवन से मांसपेशियों की सेहत मजबूत होती जाती है वहीं इनके सेवन आपका पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। मूंग की दाल का सेवन उनके लिए बेहतरीन होता है जिनको पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं। क्योंकि ये प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होती हैं। इसलिए आप मूंग की दाल का सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
13 Apr 2022, 11:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Festive Stress: त्योहारों में तनाव, थकान और चिड़चिड़ापन कैसे कम करें? मनोचिकित्सक से जानें बेहतर नींद और मानसिक सेहत के उपाय

Diwali Burn First Aid: जलने पर त्वचा पर कौन-सी चीजें लगाने से बचें? मेयो क्लिनिक और NHS से जानें फर्स्ट एड और अस्पताल जाने के संकेत

 AQI Diwali: दिवाली के आसपास वायु प्रदूषण क्यों बढ़ता है? AAFA से जानें AQI, सही मास्क, एक्सरसाइज के समय से जुड़ी बातें

Postural Tachycardia Syndrome: बैठने या लेटने के बाद खड़े होते ही कुछ लोगों का दिल क्यों तेज धड़कने लगता है? Cleveland Clinic से जानें

Acidity Diwali: त्योहारों में गैस, एसिडिटी और अपच से कैसे बचें? मेयो क्लिनिक से जानें बचने के उपाय