स्वास्थ्य

Drinks For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है ये ड्रिंक्स, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में होता है सहायक

Drinks For Diabetes: आज के समय में ज्यादातर लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए अपनी डाइट में कुछ ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2022, 12:27 PM IST
Drinks For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है ये ड्रिंक्स, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में होता है सहायक
Best drinks for diabetes patients to control blood sugar level

Drinks For Diabetes: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और खराब डाइट के कारण ज्यादातर लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं। आज के समय में डायबिटीज लोगों को सामान्य लगने लगी है। लेकिन डायबिटीज एक गंभीर समस्या है। डायबिटीज के मरीजों में किडनी, हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और आंखों से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बहुत सबसे होता है। डायबिटीज को पूरी तरह से ठीक करना संभव नहीं है, लेकिन इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है। डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना पड़ता है। ऐसे में डायबिटीज होने पर लोगों को अपनी लाइफस्टाइल से लेकर खानपान में बदलाव करना बहुत जरूरी है। कुछ ऐसे ड्रिंक्स भी है जिनका सेवन करके आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में

डायबिटीज के मरीजों के लिए ड्रिंक्स

1. नारियल पानी
डायबिटीज के मरीजों के लिए नारियल पानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी लो कैलोरीज ड्रिंक्स है। साथ ही इसमें विटामिन बी, पोटैशियम, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंजाइम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद होता है किशमिश का पानी, शरीर में दिखेगा जल्द असर

2. करेला का जूस
डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। करेला के जूस में मौजूद पोषक तत्त्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते है। साथ ही ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

3. आंवला का जूस
डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आंवला के जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते है।
यह भी पढ़े: वजन कम करने से लेकर मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद होता है अदरक का जूस, जानें इसके अन्य फायदे

4. ग्रीन टी
डायबिटीज के मरीजों के लिए ग्रीन टी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
9 Aug 2022, 12:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत