स्वास्थ्य

इन फलों को अपने भोजन में शामिल करें पेट को साफ रखने के साथ बीमारियों से भी रखेगा दूर

आजकल फास्ट-फूड के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से पेट की समस्या से बचना भी एक चुनौती बन गया । कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि सुबह ऐसा क्या खाएं कि पेट साफ रहे। दरअसल अगर पेट साफ या ठीक न हो तो पूरे शरीर की कार्यप्रणाली पर इसका असर हो सकता है। गर किसी को कब्ज की परेशानी हो और पेट साफ न हो तो इसका असर उनके मूड और व्यवहार पर भी पड़ सकता है । फलों का सेवन सेहत के लिए कई मायनों में लाभकारी होता है। ऐसे में पेट साफ करने वाले फल भी हैं ।
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2021, 6:55 PM IST
Best Foods to Keep Your Colon Clean
Best Foods to Keep Your Colon Clean

नई दिल्ली : पेट साफ करने के लिए आज कल लोग दवाओं पर निर्भर हो गए हैं जिनका आगे चलकर गंभीर परिणाम भी हो सकता है। ऐसे में आगे के नुक़सानों से बचने के लिए पेट साफ करने के लिए फाइबर और लैक्सेटिव गुणों वाले प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना उपयोगी हो सकता है। इनसे न सिर्फ स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है बल्कि पेट संबंधी समस्याओं से आराम भी मिल सकता है । आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो फाइबर से भरपूर होता है। इससे कब्ज जैसी परेशानी दूर रहती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फलों के बारे में जो फाइबर से भरपूर होते हैं।

1. पपीता रखे पेट को साफ
पपीता पेट को साफ करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। पपीते में पेपेन एंजाइम होता है जो प्रोटीन को पचाने में आपकी मदद करता है। कब्ज और इर्टिटेबिल जैसी परेशानियों को दूर करने में पपीता आपकी मदद करता है। अध्ययन में देखा गया है कि अगर आप 40 दिनों तक लगातार पपीता का सेवन करते हैं तो यह कब्ज जैसी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करता है।

2.संतरा से पेट रहेगा स्वस्थ
पाचन और कब्ज जैसी परेशानियों को दूर करने के लिए आप संतरे का सेवन कर सकते हैं। संतरे में फाइबर की मात्रा भरपूर रूप से होती है। पेट को साफ करने के लिए नियमित रूप से 1 बड़े रसदार संतरे का सेवन करें। संतरा ना सिर्फ फाइबर से भरपूर होता है बल्कि इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत ही कम होती है। इसके साथ ही संतरे में फ्लेवोनोल होता है जिसे नारिंगेनिन भी कहा जाता है।

3. सेब से पेट होगा साफ
रोजाना एक सेब आपके शरीर को हेल्दी रखता है। सेब खाने से पेट से जुड़ी तमाम परेशानियां दूर रहती हैं। इतना ही नहीं सेब का नियमित रूप से सेवन करने से आपके शरीर से हानिकारण तत्व बाहर हो जाते हैं और आपके शरीर के आंत की क्रिया सुचारू करती है। नियमित रूप से सुबह उठकर एक फल का सेवन जरूर करें। अगर आप सेब नहीं खाना चाहते हैं तो सेब से तैयार जूस का सेवन करें। इसमें पोषक तत्‍वों की उपस्थिति होती है जो यह भी पढ़ें :ठंडी के मौसम में कॉर्न सूप पीना स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है जानें इसके फायदेआपको हेल्दी बनाए रखता।

4. नाशपति से पेट होगा दुरुस्त
कब्ज जैसी परेशानियों को ठीक करने नाशपति आपकी मदद करता है। इसमें कई ऐसे यौगिक गुण होते हैं, तो पाचन क्रिया को सुधारने में आपकी मदद करता है। इसमें फाइबर फ्रुक्टोज और सोर्बिटोल शामिल होते हैं। जो आपके शरीर में पानी की सही मात्रा को बनाए रखने में आपकी मदद करता है। नाशपति का सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं। अधिकतर लोग नाशपति को कच्चा खाना ही पसंद करते हैं।
5. अमरुद से पेट होगा साफ

सर्दियों में अमरूद आपको बहुत ही आसानी से मिल जाएं। अन्य फलों की तुलना में अमरुद में काफी फाइबर होता है। 1 अमरुद में 12 फीसदी फाइबर होता है जो पाचनतंत्र को दुरुस्त करता है। वहीं अमरुद के बीच भी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह पेट में ऐंठन और दर्द जैसी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Dec 2021, 6:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस