स्वास्थ्य

लीवर और त्वचा के लिए अमृत है करेले का जूस, इस तरह करें सेवन

लीवर और त्वचा के लिए अमृत है करेले का जूस, इस तरह करें सेवन
2 min read
• •
Updated: 15 May 2021, 5:46 PM IST
,
लीवर और त्वचा के लिए अमृत है करेले का जूस, इस तरह करें सेवन,लीवर और त्वचा के लिए अमृत है करेले का जूस, इस तरह करें सेवन

करेला वैसे तो बहुत कड़वा होता है। लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। लोग करेले की सब्जी बनाकर खाते हैं। क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण होते हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं। आज हम आपको करेले के जूस से होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि करेला स्वादिष्ट नहीं होता है। लेकिन इस की सब्जी का सेवन इसलिए किया जाता है ताकि अपना स्वास्थ्य बेहतर रहे। इसलिए कई लोग करेले को सब्जी बनाकर खाते हैं। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गर्मी के मौसम में करेले का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

जानकारी के अनुसार करेले में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, फाइबर, आयरन आदि गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसका जूस आपके लीवर से लेकर त्वचा तक के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

करेले के जूस का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें इंसुलिन जैसा प्रोटीन होता है। जिसे पॉलिपेप्टाइड भी कहते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को भी कम कर सकता है।

करेले में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इस कारण यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में अहम भूमिका निभाता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है। वह करेले का सेवन करेंगे। तो निश्चित ही उन्हें पेट से संबंधित कई रोगों से निजात मिलेगी।

करेले का जूस लीवर को मजबूत करने और डैमेज होने से रोकने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके जूस में मोमोर्डिका चाररेंटिया नामक तत्व होता है। जो लीवर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

करेले का जूस पीने से वजन भी कंट्रोल होता है। क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता और कैलोरी कम होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इसलिए वजन भी कंट्रोल होता है।

करेला खाने से कई छोटे मोटे रोग अपने आप खत्म हो जाते हैं। पेट में कीड़े आदि समस्या भी करेले के सेवन से खत्म होती है। करेला एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए व सी से भरपूर होता है। इसलिए यह आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे चेहरे पर होने वाले कील मुंहासे और अन्य समस्याएं भी दूर हो जाती है। आपका चेहरा निखरा हुआ नजर आता है।

यह उपाय हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। अगर आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी या समस्या है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत