स्वास्थ्य

काला नमक को जरूर करें डाइट में शामिल, कई आयुर्वेदिक गुणों से हैं भरपूर

काले नामक के फायदे कि बात करें तो ये मिनरल्स के साथ-साथ आयरन से भी भरपूर होता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर से अनेकों प्रकार कि बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए आपको भी काले नमक से होने वाले इन फायदों के बारे में जानना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2021, 1:02 PM IST
अपनी रोजाना कि डाइट में जरूर शामिल करें काला नमक, कई आयुर्वेदिक गुणों से होता है भरपूर
black salt health benefits

नई दिल्ली। काले नमक के सेवन से होने वाले फायदों कि बात करें तो ये न केवल पेट और जी मिचलाने जैसी समस्याओं में ही फायदेमंद है। बल्कि काले नमक के और भी कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। इसका सेवन जी मिचलाना, उल्टी आना, एसिडिटी, पेट में दर्द, कब्ज व अपच जैसी समस्या को कम करने में लाभदायक माना जाता है। काले नमक में एक वॉल्‍केनिक नामक तत्त्व पाया जाता है जो कि सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। यदि आप काले नमक को रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो ये खाने में स्वाद और खुशबू को तो बढ़ाता तो है ही वहीं पाचन तंत्र को भी मजबूत बना के रखने का काम करता है। वेट कंट्रोल में भी काला नमक फायदेमंद होता है।
आइए जानते हैं कि काले नमक से होने वाले और फायदों के बारे में।

डायबिटीज में होता है फायदेमंद
यदि आप डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं तो ऐसे में काले नमक का सेवन बेहद लाभदायक हो सकता है। इसे आप रोजाना थोड़ी सी मात्रा में ही इस्तेमाल करें ये ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार हो सकता है। और फायदों की बात करें तो बॉडी में यदि ब्लड ग्लुकोज फॉल कर गया है तो काले नमक इस आम सी कमी को भी ठीक कर सकता है। इसलिए कॉमन साल्ट कि जगह आप ब्लैक साल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वेट लॉस
यदि नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन के एक रिसर्च की बात मानें तो खाने में सोडियम की ज्यादा मात्रा मोटापे को बढ़ा सकती है। काले नमक कि बात करें तो इसमें सोडियम कि मात्रा बेहद ही कम पाई जाती है। इसके और फायदों कि बात करें तो काले नमक में एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी ओबेसिटी जैसी तत्व वजन को कम करने में लाभदायक होते हैं। आप सुबह खाली पेट गर्म पानी में हल्का सा काला नमक भी डाल के पी सकते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। वहीं ये फैट को बर्न करने में भी सहायक होता है।

हार्ट की सेहत के लिए
काले नमक के रोजाना सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा बढ़ नहीं पाता है। ये नेचुरल तरीके से ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में सक्षम होता है। और ये ब्लड को थिन रखने का भी काम करता है। लेकिन इस बात की भी खासतौर पर ध्यान रखने कि जरूरत होती है कि। काला नमक का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए थोड़ा सा ही यूज़ करें। कॉमन साल्ट की जगह काले नमक का सेवन काफी हद फायदेमंद साबित हो सकता है।

कब्ज
कब्ज जैसी समस्या में काले नमक का सेवन लाभदायक होता है। काले नमक में लैक्सेटिव गुण होता है जो कि पेट की बीमारी को दूर रखता है। आप यदि कब्ज, गैस की समस्या, पेट दर्द जैसी प्रॉब्लम से बेहद परेशान हैं तो ऐसे में काला नमक आपकी सेहत के लिए अच्छा हो सकता है। वहीं इसके सेवन से आपको बहुत ही ज्यादा लाभ मिलेगा। और पाचन तंत्र भी मजबूत हो जाएगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
27 Oct 2021, 1:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें