स्वास्थ्य

Blood Pressure Diet Plan: ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, बीपी होने लगेगा कंट्रोल

Blood Pressure Diet Plan: हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या जरूर है, लेकिन थोड़े से लाइफस्टाइल चेंज और सही डाइट से इसे काबू में रखा जा सकता है। यहां जानिए इन 5 खाने की चीजों के बारे में जिसे खाने से आपका बीपी नेचुरल तरीके से कंट्रोल हो सकता हैं।

2 min read
May 05, 2025
Blood Pressure Diet Plan

Blood Pressure Diet Plan: अगर आपका ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) अक्सर हाई रहता है तो अब आपको दवाइयों के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सही खानपान से बीपी को नेचुरल तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन एक ऐसी स्थिति है जो धीरे-धीरे हार्ट, किडनी और ब्रेन पर असर डाल सकती है।

लेकिन अगर आप अपनी डेली डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करते हैं तो बीपी को काफी हद तक काबू में रखा जा सकता है। आइए जानते हैं, ऐसी 5 चीजों के बारे में जिन्हें अगर आप रोजाना खाने में शामिल करेंगे तो हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में आ सकता है। (High bp me kya khana chahiye)

1. केला

Banana

केला उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है, जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। यह शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है। सोडियम बढ़ने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है। इसलिए पोटैशियम का संतुलन बहुत जरूरी होता है। रोजाना 1 या 2 केले खाने से बीपी को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती हैं।

2. चुकंदर

चुकंदर में नाइट्रेट होता है जो शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड बनाता है। ये नसों को आराम देता है और खून का बहाव सही करता है। इससे बीपी अपने आप नीचे आने लगता है। आप इसे जूस बनाकर पी सकते हैं या सब्जी और सलाद में खा सकते हैं।

3. लहसुन

लहसुन एक तरह की नेचुरल दवा की तरह काम करता है। इसमें एलिसिन नाम का कंपाउंड होता है जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है और बीपी कम करता है। रोज सुबह खाली पेट एक या दो कच्ची लहसुन की कलियां चबाने से काफी फर्क पड़ता है।

4. दही

दही में कैल्शियम और पोटैशियम दोनों होते हैं। यह ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा दही पेट को भी ठंडक देता है और पाचन सही रखता है। रोजाना एक कटोरी लो-फैट दही खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रह सकता हैं।

5. ओट्स

Oats

ओट्स में फाइबर होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और बीपी भी कंट्रोल करता है। इसे आप नाश्ते में खा सकते है। इससे पेट भरा रहेगा और शरीर को एनर्जी भी मिलेगी। साथ ही हार्ट भी हेल्दी रहेगा।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Updated on:
21 May 2025 12:37 pm
Published on:
05 May 2025 05:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर