स्वास्थ्य

धुंधला दिखना और चक्कर आना भी है लो बीपी का लक्षण, बीमारी में शरीर देता है ये भी संकेत

Low Blood Pressure Symptoms: कई बार उठते-बैठते चक्कर आने को हम सब सामान्य मान लेते हैं, लेकिन असल में ये हमारा शरीर किसी न किसी बीमारी का संकेत दे रहा होता है। अगर अक्सर ही आपको चक्कर आए या धुंधला नजर आने लगे तो आपको समझ लेना चाहिए कि ये लो बीपी का संकेत है।

2 min read
Mar 11, 2022
low_blood_pressure_symptoms.jpg
धुंधला दिखना और चक्कर आना भी है लो बीपी का लक्षण, शरीर देता है ये भी संकेत

हाई बीपी की तरह ही लो बीपी भी कम खतरनाक नहीं होता। लो बीपी और हाई बीपी के प्रारंभिक संकेत बिकुल अलग होते हैं। आज यहां आपको लो बीपी के उन संकेतो के बारे में बताने जा रहे हैं जो, शरीर संकेतों के जरिये देता रहता है।

ब्लड प्रेशर का बढ़ना और घटना दोनों ही खतरनाक है। हाई बीपी को लेकर लोग जागरुक रहते हैं, लेकिन लो बीपी के खतरों से लोग अनजान होते हैं और यही कारण है कि लोग शरीर के संकेतों को सामान्य समझ कर
तो चलिए जानें कि लो बीपी के वो कौन से संकेत हैं जिन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
चक्कर आना
अगर आपका ब्लड प्रेशर कम हो रहा है तो आपको चक्कर आ सकते हैं। अगर आपको लगातार इस तरह की परेशानी रहती हैं तो फौरन डॉक्टर को दिखाकर समाधान निकालें।

एकाग्रता में कमी होना
लो ब्लड प्रेशर के मरीज़ों को ध्यान केंद्रित करने में भी दिक्कत होती है। इस लक्षण को पहचानना कई बार थोड़ा मुश्किल होता है।
सांस लेने में दिक्कत होना
लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर सांस की गति में भी बदलाव आ जाता है। मरीज को सांस लेने में भी दिक्कत होती है।

बेहोशी आना
जिन लोगों का बीपी कम होता है उन्हें बेहोशी हो सकती है। आप भी इस तरह के लक्षण खुद में महसूस करते हैं तो फौरन अपना ब्लड प्रेशर चेक कीजिए और तुरंत उपचार करें।
वोमिटिंग होना
कई बार कुछ मरीज़ों के साथ ऐसी परेशानी देखी जाती है कि उनका ब्लड प्रेशर कम होने पर उनको वोमिटिंग की समस्या होती है। इस लक्षण को भी नजर अंदाज नहीं करें।

धुंधला दिखना
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम होता है उनकी दृष्टि भी कमजोर हो जाती है। अगर आप भी इस तरह के लक्षण खुद में महसूस कर रहे हैं तो तुरंत एलर्ट हो जाएं।
थकान रहना
अगर आपको बिना काम किए भी थकान रहती है तो आप लो ब्लड प्रेशर के शिकार हो सकते हैं।

लो बीपी से बचाव के उपाय

Updated on:
11 Mar 2022 10:26 am
Published on:
11 Mar 2022 07:42 am