स्वास्थ्य

Brown Fat है बॉडी का असली फैट बर्नर, जानें इसे शरीर में कैसे करें एक्टिव

Tips To Activate Brown Fat in Body: हार्वर्ड रिसर्च के मुताबिक ब्राउन फैट शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करके मोटापा कम करने में मदद करता है। जानें ब्राउन फैट क्या है, कैसे काम करता है और इसे एक्टिव करने के आसान तरीके।
2 min read
• •
Oct 06, 2025
Tips To Activate Brown Fat in Body
Tips To Activate Brown Fat in Body (photo- gemini ai)

Tips To Activate Brown Fat in Body: आजकल मोटापा दुनियाभर में सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन गया है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। मोटापे के कारण डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कई अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लोग वजन घटाने के लिए तरह-तरह की डाइट, एक्सरसाइज और योग अपनाते हैं, लेकिन हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक बेहद खास उपाय खोज निकाला है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के शोधकर्ताओं के अनुसार, हमारे शरीर में मौजूद ब्राउन फैट (Brown Fat) मोटापे से छुटकारा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

ब्राउन फैट क्या है?

TOI की रिपोर्ट बताती है कि ब्राउन फैट वयस्कों में कम मात्रा में पाया जाता है। यह मुख्य रूप से गर्दन और ऊपरी पीठ के आसपास मौजूद होता है। यह सामान्य व्हाइट फैट से बिल्कुल अलग है। जहां व्हाइट फैट शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा को स्टोर करता है, वहीं ब्राउन फैट का मुख्य काम थर्मोजेनेसिस यानी शरीर में गर्मी उत्पन्न करना होता है। इसकी कोशिकाओं में माइटोकॉन्ड्रिया की अधिकता होती है, जो इसे ब्राउन रंग देते हैं और कैलोरी को तेजी से बर्न करने में सक्षम बनाते हैं।

ब्राउन फैट कैसे काम करता है?

जब ब्राउन फैट एक्टिव होता है, तो यह थर्मोजेनेसिस की प्रक्रिया से गुजरता है। इस दौरान कोशिकाएं ग्लूकोज और फैट अणुओं को तोड़कर गर्मी और ऊर्जा पैदा करती हैं। इससे न सिर्फ शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है, बल्कि कैलोरी भी अधिक मात्रा में खर्च होती है। शोध बताते हैं कि जिन लोगों में ब्राउन फैट की एक्टिविटी अधिक होती है, वे दूसरों की तुलना में लगभग 15% ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

ब्राउन फैट के फायदे

ब्राउन फैट केवल कैलोरी बर्न करने तक ही सीमित नहीं है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की रिसर्च के अनुसार, यह ग्लूकोज मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाता है और हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। इसका मतलब है कि यह न सिर्फ मोटापा घटाने में मददगार है, बल्कि डायबिटीज और दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकता है।

ब्राउन फैट को एक्टिव कैसे करें?

ब्राउन फैट की मात्रा हमारे जीन पर निर्भर करती है, लेकिन कुछ लाइफस्टाइल चेंज से इसे एक्टिव करना संभव है:

ठंडी जगह पर समय बिताना: हल्की ठंडक ब्राउन फैट को गर्मी उत्पन्न करने के लिए सक्रिय करती है।

हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट: नियमित व्यायाम व्हाइट फैट को ब्राउन फैट में बदलने में मदद करता है।

डाइटरी फैक्टर: मिर्च में पाया जाने वाला कैप्साइसिन और ग्रीन टी का कैटैचिन ब्राउन फैट की एक्टिविटी बढ़ाने में सहायक हैं।

ब्राउन फैट शरीर की छिपी ताकत

ब्राउन फैट शरीर की छिपी ताकत है, जो न केवल वजन घटाने में मदद करता है बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। सही खानपान, एक्सरसाइज और ठंडी वातावरण में रहकर इसे एक्टिव किया जा सकता है। इसलिए अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो ब्राउन फैट को एक्टिव करना आपके लिए एक नेचुरल और असरदार उपाय हो सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
06 Oct 2025 12:37 pm
Published on:
06 Oct 2025 12:37 pm
Also Read
View All
Navratri 2026 Fast: नवरात्रि के पहले दिन सुबह क्या खाएं? NCBI से जानें नवरात्रि व्रत की सही शुरुआत कैसे करें

Bug Bites: मधुमक्खी, चींटी या मकड़ी के काटने पर क्या करें? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें प्राथमिक उपचार और जरूरी सावधानियां

पीरियड मिस होने के अलावा शरीर में दिखता है प्रेग्नेंसी का ये संकेत, Cleveland Clinic ने बताया क्या है Chadwick Sign

Discoid Eczema: शरीर पर सिक्के के आकार के लाल धब्बे और तेज खुजली, NHS ने बताई डिस्कॉयड एक्जिमा की पहचान

Fasting During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में फास्टिंग करने वाली महिलाओं के बच्चे के वजन पर क्या असर पड़ सकता है? नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन से समझें