25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / Blocked Nose Without Cold: सांस लेने में परेशानी और सर्दी-जुकाम नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें फिर भी किस वजह से बंद रहती है नाक

Blocked Nose Without Cold: सांस लेने में परेशानी और सर्दी-जुकाम नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें फिर भी किस वजह से बंद रहती है नाक

Nose Blocked But No Cold: सर्दी-जुकाम नहीं, फिर भी नाक बंद रहती है? नेजल वाल्व कोलैप्स इसकी वजह हो सकता है। क्लीवलैंड क्लिनिक और ईएनटी सेंट्रल से जानें लक्षण, कारण, जांच।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nidhi Yadav

•

Updated: 25 Nov 2026, 11:15 AM IST

नाक के दोनों ओर हाथ रखकर सांस लेने में परेशानी महसूस करता व्यक्ति

नेजल वाल्व कोलैप्स में नाक का अंदरूनी रास्ता सिकुड़ जाता है, जिससे सर्दी-जुकाम न होने पर भी सांस लेने में दिक्कत होती है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Difficulty Breathing Through Nose: रात को लेटते ही नाक बंद हो जाती है। दिन में सीढ़ियां चढ़ते या टहलते समय सांस भारी लगने लगती है। न बुखार है, न छींकें, न कोई सर्दी-जुकाम। फिर भी नाक खुलने का नाम नहीं लेती। कई लोग सालों तक इसे आदत या एलर्जी मानकर चलते रहते हैं, और मुंह से सांस लेना उनकी रोज की बात बन जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो इसके पीछे नेजल वाल्व कोलैप्स हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में जरुरी बातें।

नेजल वाल्व क्या होता है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, नाक के अंदर बीच से नीचे तक का वह संकरा रास्ता नेजल वाल्व कहलाता है, जिससे होकर हवा गुजरती है। इसे सहारा देने का काम मुख्य रूप से कार्टिलेज करता है। जब यह सहारा कमजोर पड़ जाता है, तो सांस खींचते समय रास्ता और सिकुड़ जाता है और हवा ठीक से नहीं निकल पाती। इसी को नेजल वाल्व कोलैप्स कहते हैं। इसके दो प्रकार होते हैं;

  • इंटरनल वाल्व कोलैप्स- यह सबसे आम है और नाक के बीच वाले हिस्से में होता है।
  • एक्सटर्नल वाल्व कोलैप्स- यह कम होता है और नथुनों के पास होता है। इसमें सांस अंदर खींचते समय नथुने पिचकते दिख सकते हैं।

कौन-से लक्षण दिख सकते हैं?

  • एक या दोनों तरफ की नाक से सांस लेने में दिक्कत।
  • शारीरिक मेहनत करने या लेटने पर दिक्कत बढ़ना।
  • दिन में मुंह से सांस लेना और रात में खर्राटे।
  • नाक बंद रहना, जो दवा या मौसम बदलने पर भी ठीक न हो।
  • कभी-कभी नाक पतली या कहीं-कहीं असमान दिखना।

कारण क्या हैं?

अधिकतर मामलों में टेढ़ी नाक की हड्डी (डेविएटेड सेप्टम) भी साथ में पाई जाती है। इसके अलावा जन्म से तंग नथुने या आगे की ओर निकली हुई नाक की बनावट जोखिम बढ़ा सकती है। पहले हुई राइनोप्लास्टी (नाक की सर्जरी), नाक पर लगी चोट और बढ़ती उम्र के साथ कार्टिलेज का कमजोर होना भी कारण हो सकते हैं। चेहरे की नस के लकवे में भी नाक की मांसपेशियां कमजोर पड़कर सांस में रुकावट ला सकती हैं।

डॉक्टर कैसे पहचानते हैं?

ईएनटी सेंट्रल के मुताबिक, ईएनटी विशेषज्ञ पहले आपके लक्षण और पुरानी चोट या सर्जरी की जानकारी लेते हैं। कई बार नाक की रुकावट का स्तर आंकने के लिए सवालों की एक प्रश्नावली (NOSE) भरवाई जाती है। इसके बाद एंडोस्कोप, यानी कैमरे वाली पतली नली से नाक के अंदर देखा जाता है। एक सरल जांच कॉटल मैन्यूवर भी होती है, जिसमें गाल को हल्के से बाहर की तरफ खींचकर देखा जाता है कि सांस आसान होती है या नहीं। आप घर पर यह जांच करके देख सकते हैं, पर इसे अपना निदान न समझें। नाक बंद होने की वजहें और भी हैं, जैसे एलर्जी, साइनस की सूजन या नाक में मस्सा (पॉलिप), और इनका फर्क डॉक्टर ही कर सकते हैं।

सर्दी-जुकाम न होने पर भी हफ्तों तक नाक बंद रहे, तो उसे आदत मानकर न चलें। सही कारण पता चलने के बाद आराम पाना आसान हो जाता है। ईएनटी विशेषज्ञ को दिखाने से यह भी साफ हो जाएगा कि आपको दवा चाहिए, सपोर्ट डिवाइस या सर्जरी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।