30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाक हमेशा बहती रहती है तो एलर्जी से लेकर साइनस तक हो सकते हैं ये 8 कारण, Cleveland Clinic से जानें

Runny Nose Causes: नाक बहना सिर्फ सर्दी जुकाम में ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य कारणों से भी हो सकता है। क्लीवलैंड क्लिनिक और मेयो क्लिनिक के अनुसार जानिए एलर्जी, साइनसाइटिस समेत इसके 8 संभावित कारण और कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
3 min read
Google source verification
Runny Nose, Nasal Allerg

Runny Nose Causes (representative image) image credit Magnific

Runny Nose Treatment: नाक बहना आम समस्या है। सर्दी जुकाम, एलर्जी या मौसम बदलने पर कुछ समय के लिए नाक बहना सामान्य हो सकता है। लेकिन अगर नाक लगातार बहती रहती है और बार बार रुमाल या टिश्यू की जरूरत पड़ती है, तो इसके पीछे दूसरी वजहें भी हो सकती हैं। एलर्जी से लेकर साइनस की समस्या, नाक में पॉलीप या किसी चीज के फंसने तक कई कारण लगातार नाक बहने की वजह बन सकते हैं। आइए जानते हैं नाक लगातार बहने के 8 संभावित कारण।

1. एलर्जी

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, लगातार नाक बहने की सबसे आम वजह एलर्जी हो सकती है। धूल, परागकण और पालतू जानवरों से निकलने वाले डैंडर जैसी चीजों से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। इसमें नाक बहने के साथ छींक आना, आंखों या गले में खुजली और खांसी जैसी परेशानी भी हो सकती है।

2. नॉन एलर्जिक राइनाइटिस

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, नॉन एलर्जिक राइनाइटिस में एलर्जी न होने के बावजूद नाक के अंदर जलन या सूजन हो सकती है। इसमें नाक से साफ पानी जैसा तरल निकल सकता है। छींक आना और नाक बंद होना भी इसके लक्षण हो सकते हैं। इसके हार्मोन में बदलाव, कुछ दवाएं, मसालेदार खाना, तेज गंध, धुआं, खराब हवा, तनाव और मौसम में अचानक बदलाव जैसे कई कारण या ट्रिगर हो सकते हैं।

3. क्रॉनिक साइनसाइटिस

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, जब नाक और साइनस के अंदर सूजन 12 सप्ताह से ज्यादा समय तक बनी रहती है, तो इसे क्रॉनिक साइनसाइटिस कहा जाता है। इसकी वजह से कई महीनों तक नाक बहने की समस्या बनी रह सकती है।

4. नाक में पॉलीप

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, नाक या साइनस की अंदरूनी परत में बनने वाली गैर कैंसरकारी गांठों को नेजल पॉलीप कहा जाता है। इसकी वजह से नाक में ज्यादा म्यूकस बन सकता है। लगातार नाक बहने के साथ नाक बंद होना और सूंघने की क्षमता कम होना भी हो सकता है।

5. एडिनॉइड का बढ़ जाना

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, बच्चों में गले के पीछे मौजूद एडिनॉइड का आकार बढ़ जाने पर नाक लगातार बह सकती है। इसके साथ नाक बंद होना, खर्राटे लेना, सोने में परेशानी, मुंह से सांस लेना और गले में खराश जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। एडिनॉइड आमतौर पर बचपन के बाद धीरे धीरे छोटे होने लगते हैं और वयस्क होने तक काफी कम हो जाते हैं।

6. नाक में कोई चीज फंस जाना

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, खासकर बच्चों में खेलते समय कोई छोटी चीज नाक में फंस सकती है। ऐसी स्थिति में अक्सर एक ही नाक से लगातार पानी या म्यूकस निकलता रहता है। अगर बच्चे की नाक एक तरफ से लगातार बह रही है, तो डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

7. सीएसएफ लीक

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, बहुत कम मामलों में सिर पर चोट लगने या साइनस की सर्जरी के बाद लगातार नाक बहना सीएसएफ यानी सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड के लीक होने का संकेत हो सकता है। इसमें अक्सर एक ही तरफ की नाक से पानी जैसा तरल निकलता है और उसका स्वाद नमकीन या धातु जैसा लग सकता है। अगर सिर में चोट या सर्जरी के बाद ऐसी समस्या शुरू हुई है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

8. ट्यूमर

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, नाक या साइनस में कैंसरकारी ट्यूमर बहुत कम मामलों में होता है। लेकिन ऐसी स्थिति में लंबे समय तक सिर्फ एक तरफ से नाक बह सकती है। इसके साथ दर्द, सिरदर्द या नाक से खून आने जैसी समस्या भी हो सकती है।

डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए

मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) के अनुसार, अगर नाक बहने की समस्या 10 दिनों से ज्यादा समय तक बनी रहे, तेज बुखार हो, नाक से निकलने वाला म्यूकस पीला या हरा हो, नाक से खून आने या सिर में चोट लगने के बाद नाक बहने के साथ ही चेहरे में दर्द या बुखार हो, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल