स्वास्थ्य

Calcium Rich Food: कैल्शियम की कमी को तुरंत पूरा करेंगी ये 5 चीजें, रोज़ कर दें खाना शुरू

Calcium Rich Food: कैल्शियम हमारी हड्डियों और जोड़ों को मजबूत और स्वस्थ रखने का काम करता है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने के कारण आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए एक वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 1000 मिलीग्राम कैल्शियम के सेवन की जरूरत होती है। तो आइए जानें दूध के अलावा वो कौन से फूड हैं जो कैल्शियम की कमी को पूरा करते हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2022, 4:18 PM IST
Calcium Rich Food: कैल्शियम की कमी को तुरंत पूरा करेंगी ये 5 चीजें, रोज़ कर दें खाना शुरू
Calcium rich food for healthy bones and joints

Calcium Rich Food: स्वस्थ रहने के लिए शरीर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होना बहुत जरूरी होता है। अगर शरीर में कैल्शियम कमी हो जाती है तो उम्र बढ़ने के साथ-साथ हड्डियां कमजोर और पतली हो जाती है। हड्डियों के कमजोर होने से जोड़ों में दर्द होने लगता है। साथ ही दर्द और कमजोरी, थकान जैसी समस्याएं बुरी तरह जकड़ लेती हैं। ऐसे कई लोग होते हैं जिन्हें दूध पीना पसंद नहीं होता। लेकिन दूध के अलावा कई ऐसे चीजें भी हैं जिनमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में जिनमें कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है।

कैल्शियम की कमी को पूरा करने वाले फूड्स


1. सोयाबीन

लगभग 100 ग्राम सोयाबीन में 239 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इसमें आयरन और प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है। सोयाबीन से बने फूड भी डाइट में शामिल किए जा सकते हैं।

2. आंवला

आंवला में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो शरीर को इंफेक्शन से बचाए रखते हैं। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसका जूस पीने से पूरे शरीर को लाभ मिलता है।

3. बादाम

बादाम में उच्च कैल्शियम पाया जाता है। जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए रोजाना 3-4 भिगोए हुए बादाम जरूर खाएं।

4. सब्जियां

एक कटोरी हरी पत्तेदार सब्जी से हमें करीब 100 मिलीग्राम कैल्शियम की प्राप्ति होती है, ऐसा कुछ समय पहले एक हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा कराई गई स्टडी में सामने आया। ऐसे में हम ग्रीन सैलेड, बीन्स सैलेड और हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। तो कोशिश कीजिए कि हर दिन कम से कम एक पत्तेदार सब्जी का सेवन जरूर कर लें।

रागी

रागी एक तरह का आनाज है जिसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शिययम पाया जाता है। आप रागी के आटे से बने रोटी को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके आटे से बने रोटियां या पराठे के सेवन से आप कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
13 Apr 2022, 4:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Festive Stress: त्योहारों में तनाव, थकान और चिड़चिड़ापन कैसे कम करें? मनोचिकित्सक से जानें बेहतर नींद और मानसिक सेहत के उपाय

Diwali Burn First Aid: जलने पर त्वचा पर कौन-सी चीजें लगाने से बचें? मेयो क्लिनिक और NHS से जानें फर्स्ट एड और अस्पताल जाने के संकेत

 AQI Diwali: दिवाली के आसपास वायु प्रदूषण क्यों बढ़ता है? AAFA से जानें AQI, सही मास्क, एक्सरसाइज के समय से जुड़ी बातें

Postural Tachycardia Syndrome: बैठने या लेटने के बाद खड़े होते ही कुछ लोगों का दिल क्यों तेज धड़कने लगता है? Cleveland Clinic से जानें

Acidity Diwali: त्योहारों में गैस, एसिडिटी और अपच से कैसे बचें? मेयो क्लिनिक से जानें बचने के उपाय