स्वास्थ्य

वायरस से बचाव में कितने कारगर हैं कपड़े के मास्क

अमरीकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र या सीडीसी अब नागरिकों को भीड़भाड़ वाली जगहों और सार्वजनिक स्थानों पर कपड़े का मास्क चेहरे पर पहनने की सलाह दे रहा है।
less than 1 minute read
• •
Apr 08, 2020
वायरस से बचाव में कितने कारगर हैं कपड़े के मास्क
वायरस से बचाव में कितने कारगर हैं कपड़े के मास्क

कोरोना वायरस से हालात बेकाबू होने के बाद अमरीकी सरकार से काफी बहस के बाद सीडीसी अब आम जनता को सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा एवं मुंह ढंकने की सलाह दी है। पूर्व की सलाह को पलटते हुए अमरीकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र या सीडीसी अब नागरिकों को भीड़भाड़ वाली जगहों और सार्वजनिक स्थानों पर कपड़े का मास्क चेहरे पर पहनने की सलाह दे रहा है। सीडीसी का कहना है कि यह सलाह मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जो सीओवीआईडी-19 ट्रांसमिशन की बीमारी को हल्के में ले रहे हैं। सीडीसी का कहना है कि नए वैज्ञानिक शोध में सामने आया है कि कोविड-१९वायरस कई मामलों में संक्रमित व्यति में कोई लक्षण नजर नहीं आते। ऐसे में मास्क और सोशल डिस्टैंसिंगही एकमात्र उपाय है।सीडीसी का कहना है कि हर किसी को सर्जिकल या एन-95 या 99 मास्क पहनने की जरुरत नहीं है। दरअसल सीडीसी ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि अमरीका में एन-95 मास्क हेल्थकेयर वर्कर्स और अन्य फ्रंटलाइन चिकित्साकर्मियों के लिए आरक्षित हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
08 Apr 2020 02:28 pm