स्वास्थ्य

Pregnancy Robot: चीन में बन रहा है ‘प्रेगनेंसी रोबोट’! अब मशीन देगी बच्चे को जन्म

Pregnancy Robot: चीन ने एक अनोखा प्रेगनेंसी रोबोट तैयार किया है, जिसमें आर्टिफिशियल वूम्ब यानी कृत्रिम कोख लगाई जाएगी। यह तकनीक 10 महीने तक बच्चे को गर्भ में पाल सकती है। सरोगेसी की तुलना में यह सस्ती और आसान प्रक्रिया हो सकती है। जानिए कैसे यह रोबोट सरोगेट मां की जगह लेगा।
2 min read
• •
Aug 20, 2025
Pregnancy Robot
Pregnancy Robot (photo- chatgtp)

Pregnancy Robot: जब किसी महिला को बच्चा पैदा करने में दिक्कत होती है, तो वह अक्सर सरोगेसी का सहारा लेती है। इसका मतलब है कि कोई दूसरी महिला अपनी कोख में किसी और दंपत्ति का बच्चा पालती है और जन्म देती है। यह प्रक्रिया काफी महंगी और भावनात्मक रूप से भी जटिल होती है। अमेरिका जैसे देशों में इस पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च हो जाते हैं। भारत में भी सरोगेसी को लेकर विवाद और कानूनी पेचिदगियां सामने आती रही हैं।

चीन का नया प्रयोग

इसी बीच चीन ने एक ऐसा रोबोट बनाने का दावा किया है, जो सरोगेट मां की जगह ले सकता है। ग्वांगझोऊ शहर की काइवा टेक्नोलॉजी कंपनी ने यह प्रेगनेंसी रोबोट तैयार किया है। इसे कंपनी के संस्थापक डॉ. झांग किफेंग ने डिजाइन किया है। उनका कहना है कि इस रोबोट के अंदर इंसानी गर्भाशय की तरह काम करने वाला आर्टिफिशियल वूम्ब लगाया जाएगा।

रोबोट कैसे करेगा काम?

डॉ. झांग के मुताबिक, आर्टिफिशियल वूम्ब यानी कृत्रिम कोख की तकनीक पहले से मौजूद है। अब इसे रोबोट के शरीर में फिट किया जा रहा है। रोबोट के पेट में एक खास नली (ट्यूब) होगी। इसके जरिए भ्रूण को वही पोषण और ऑक्सीजन मिलेगा, जैसा किसी इंसानी मां के गर्भ में मिलता है। यह रोबोट पूरे 10 महीने तक बच्चे को गर्भ में पाल सकेगा और उसके विकास की हर जरूरत पूरी करेगा।

सरोगेसी से सस्ता विकल्प

अभी अगर कोई दंपत्ति अमेरिका में सरोगेसी करवाता है, तो खर्च करीब 75 लाख रुपये तक आता है। लेकिन इस प्रेगनेंसी रोबोट से बच्चा पलवाने की लागत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है। यानी यह तकनीक सरोगेसी के मुकाबले काफी सस्ती पड़ सकती है।

किसके लिए फायदेमंद होगी यह तकनीक?

  • यह तकनीक उन दंपत्तियों के लिए वरदान साबित हो सकती है जो:
  • बच्चा चाहते हैं लेकिन खुद गर्भधारण नहीं कर पाते।
  • सरोगेसी की कानूनी परेशानियों से बचना चाहते हैं।

ज्यादा खर्च करने की स्थिति में नहीं हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
20 Aug 2025 04:54 pm
Published on:
20 Aug 2025 04:54 pm
Also Read
View All
Navratri 2026 Fast: नवरात्रि के पहले दिन सुबह क्या खाएं? NCBI से जानें नवरात्रि व्रत की सही शुरुआत कैसे करें

Bug Bites: मधुमक्खी, चींटी या मकड़ी के काटने पर क्या करें? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें प्राथमिक उपचार और जरूरी सावधानियां

पीरियड मिस होने के अलावा शरीर में दिखता है प्रेग्नेंसी का ये संकेत, Cleveland Clinic ने बताया क्या है Chadwick Sign

Discoid Eczema: शरीर पर सिक्के के आकार के लाल धब्बे और तेज खुजली, NHS ने बताई डिस्कॉयड एक्जिमा की पहचान

Fasting During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में फास्टिंग करने वाली महिलाओं के बच्चे के वजन पर क्या असर पड़ सकता है? नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन से समझें