स्वास्थ्य

नारियल पानी में होते हैं कई पोषक तत्व, इन बीमारियों से मिलेगी निजात

नारियल पानी में होते हैं कई पोषक तत्व, इन बीमारियों से मिलेगी निजात
2 min read
• •
Updated: 1 May 2021, 8:43 PM IST
नारियल पानी में होते हैं कई पोषक तत्व, इन बीमारियों से मिलेगी निजात
नारियल पानी में होते हैं कई पोषक तत्व, इन बीमारियों से मिलेगी निजात,नारियल पानी में होते हैं कई पोषक तत्व, इन बीमारियों से मिलेगी निजात,नारियल पानी में होते हैं कई पोषक तत्व, इन बीमारियों से मिलेगी निजात

नारियल पानी में कई पोषक तत्व होते हैं। जो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें मैग्निशियम, कैलशियम, विटामिन सी, पोटेशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, एंटीऑक्सीडेंट आदि होते हैं। जो आपके शरीर को एनर्जी देने के साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। इसलिए नारियल पानी का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

बता दें कि नारियल पानी की डिमांड पिछले कुछ दिनों से काफी बढ़ गई है। इसका सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के फायदे होते हैं। इसके चलते लोग इसका काफी मात्रा में सेवन कर रहे हैं। अगर आपको भी शरीर में कमजोरी नजर आती है। तो आप भी इसका सेवन कर सकते हैं। आज हम आपको नारियल पानी के फायदे बताने जा रहे हैं।

नारियल पानी में काफी मात्रा में पोटेशियम होता है। यानी करीब एक नारियल में ही 600 मिलीग्राम पोटैशियम रहता है। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए अगर आप एक नारियल का पानी भी पीते हैं। तो यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

नारियल का पानी आपकी थकान को दूर करता है। क्योंकि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होता है। जो शरीर की कमजोरी भी दूर करता है। ऐसे में अगर आपको कोई इंफेक्शन भी है। तो यह बहुत जल्दी रिकवर करता है।और आपके शरीर को भरपूर एनर्जी देता है।

नारियल पानी आपका पाचन तंत्र भी बेहतर बनाता है। नारियल का पानी पीने से आप को उल्टी, दस्त, पेट में जलन, अल्सर, आंतों में सूजन आदि दिक्कतें भी नहीं होती है। इसलिए इसका सेवन करना चाहिए।

नारियल का पानी पीने से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है। वह भी नारियल पानी पीएं, तो उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि उन्हें भी निर्धारित मात्रा में ही नारियल पानी पीना है।

यह उपाय हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। अगर आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी या समस्या है। तो आप नारियल पानी का सेवन भी चिकित्सक की सलाह लेकर ही करें। ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
1 May 2021, 8:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत