
Boost Immunity: आजकल की भागदौड़ की जिंदगी और खानपान का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर का अंदर से मजबूत होना जरूरी होता है। इम्यूनिटी सिस्टम शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का कार्य करता है। इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने पर शरीर कमजोर होने लगता है और कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें संक्रमण का खतरा से सबसे ज्यादा होता है। इसलिए खुद को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान की जरूरत है। कुछ ऐसे फूड्स भी है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते है। तो आइए जानते है इन चीजों के बारे में
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स
1. हल्दी
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। हल्दी में करक्यूमिन नामक पोषक तत्व मौजूद होता है, जो शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। जिससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
यह भी पढ़े: ग्रीन कॉफी पीने से मिलते हैं कई फायदे, वजन कम करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने में होता है सहायक
2. खट्टे फल
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खट्टे फल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। खट्टे फल में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डॉक्टर खट्टे फल खाने की सलाह देते है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप संतरा, नींबू, आंवला, अंगूर और कीनू का सेवन रोजाना करें।
3. लहसुन
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। लहसुन एंटीबायोटिक और एंटी बैक्टीरियल के भरपूर गुण पाए जाते है, इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते है। लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
यह भी पढ़े: त्वचा से लेकर ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में मददगार होता है, व्हीटग्रास जूस
4. ड्राई फ्रूट्स
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट्स में कई सारे पोषक तत्त्वों के गुण पाए जाते है, इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।