स्वास्थ्य

आंवले के सेवन से दूर होगी आधा दर्जन से अधिक समस्याएं, ऐसे करें उपयोग

आंवले के सेवन से दूर होगी आधा दर्जन से अधिक समस्याएं, ऐसे करें उपयोग
2 min read
• •
Updated: 11 May 2021, 9:40 PM IST
आंवले के सेवन से दूर होगी आधा दर्जन से अधिक समस्याएं, ऐसे करें उपयोग
आंवले के सेवन से दूर होगी आधा दर्जन से अधिक समस्याएं, ऐसे करें उपयोग

आंवले में आयरन, विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर फास्फोरस आदि तत्व होते हैं। इस कारण से यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन करने से जहां स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। वही चेहरे और बालों के लिए भी किसी अमृत से कम नहीं है। लेकिन इसके सेवन का तरीका आना चाहिए। आज हम आपको आंवले के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आंवला वैसे तो बहुत छोटा फल होता है। लेकिन इसमें कई गुण होते हैं। लोग इसका उपयोग जूस, चटनी, अचार, मुरब्बा, कैंडी, चूर्ण, पाउडर आदि कई रूप में करते हैं। यह हर प्रकार से फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई बीमारियों से लड़ने की ताकत होती है।

आंवले का सेवन हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं दूर होती जाती है।

अगर आप रोजाना आंवले का सेवन करेंगे। तो इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहेगा। क्योंकि यह बड़े हुए लिपिड को कम करने में काफी मददगार होता है।

कई लोगों को यूरिन इन्फेक्शन की समस्या होती है ।अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं। तो आंवले का सेवन कीजिए। अगर आप आंवला नहीं खा सकते हैं। तो उसका जूस पी सकते हैं। इससे आपको यूरिन पास करने में जलन या कोई परेशानी महसूस नहीं होगी।

आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी बहुत मददगार होता है। इसका रोजाना सेवन करने से कई फायदे होते हैं।क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।

आंवला हाजमें के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह कब्ज एसिडिटी गैस आदि की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

आंवला आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।इसमें आयरन और विटामिन होता है। जो आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद है। आंवला डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं।

वैसे आंवला किसी भी समय खाएंगे, तो फायदा ही होगा। लेकिन अगर आप इसका सेवन सुबह खाली पेट करेंगे। तो यह बहुत ही फायदेमंद होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन