स्वास्थ्य

CORONA TREATMENT : इस भारतीय संस्थान ने बना दी सबसे सस्ती कोरोना टेस्ट किट

देश में वेंटिलेटर, संक्रमण से बचाव के लिए पहने जाने वाले मास्क जैसे जरूरी संसाधनों की कमी है। लेकिन इसके उलट देश के प्रमुख तकनीकी संस्थान एवं अनुसंधान संगठन कोरोना से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए जरूरी उपकरणों के इनोवेशन में जुटे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2020, 9:31 AM IST
CORONA TREATMENT

भारतीय रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) एवं देश के अधिकांश आइआइटी संस्थान भी शामिल हैं। ये सभी देशी तकनीक से कोरोना जांच किट, वेंटिलेटर, मास्क, बॉडीसूट व स्क्रीनिंग के लिए उपकरणों से लैस ड्रोन विकसित कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही उपकरणों के बारे में।
पहली कोरोना टेस्ट किट
निजी लैब पर कोरोना संक्रमण की जांच खर्च 4500 से 5000 रुपए तक आ रहा था, लेकिन डीआरडीओ की बनाई देश की पहली कोरोनावायरस टेस्ट किट सटीक व कम समय में रिपोर्ट बताने के साथ सस्ती भी है। इस किट से टेस्ट की लागत करीब 1200 रुपए आती है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करना आसान हो गया है।
3डी फेस-कवच
आइआइटी रुड़की ने 3डी मॉडल की मदद से कम कीमत के ३डी फेस मास्क तैयार किया है। इन्हें बनाने में 45 रुपए की लागत आई है। वहीं आइआइटी गुवाहाटी के तीन पूर्व छात्रों ने इंफ्रारेड कैमरे से लैस एक ड्रोन विकसित किया है जो समूहों की थर्मल स्क्रीनिंग में मदद कर सकता है। इसमें एक लाउडस्पीकर भी लगा है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस