
सवाल- उम्र 35-45 वर्ष के बीच है और बीपी 150/90 के आसपास रहता है। इसके लिए हमें क्या करना चाहिए? अनेक पाठक
जवाब-यदि किसी को शुगर या हार्ट की बीमारी नहीं है तो बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को डाइट और अच्छी जीवनशैली से नियंत्रित किया जा सकता है। वजन नियंत्रित रखें। कोई नशा न करें। हैल्दी डाइट रखें। अधिक मात्रा में मौसमी फल, हरी सब्जियां और फैटलेस डेयरी प्रॉडक्ट लें। जंक व फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए। इसमें नमक और ऑयल ज्यादा होता है। रोज एक छोटा चम्मच यानी 15 ग्राम से अधिक नमक नहीं खाना चाहिए। हो सके तो किसी डॉक्टर को दिखाकर सलाह ले सकते हैं।
सवाल- पिछले कुछ दिनों से खाना खाने के बाद सीने में जलन होती है। क्या यह हार्ट की परेशानी तो नहीं है? एक पाठक
जवाब- यह हृदय से जुड़ा रोग हो सकता है। अगर गैस-बदहजमी की दवाइयों से ठीक नहीं हो रही है तो हृदय रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। कई बार कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज होने के कारण ऐसी समस्या होती है। इसको प्रोस्ट प्रेंडियल एंजाइना कहते हैं। खाना खाने के बाद पचाने के लिए अधिक खून की जरूरत होती है। हार्ट पर दबाव बढऩे से जलन-दर्द होने लगता है। अगर ऐसा हो रहा है तो ईसीजी और दूसरी जांचों से ब्लॉकेज की समस्या का पता चल जाता है।
एक्सपर्ट- डॉ. साकेत गोयल और डॉ. हेमंत चतुर्वेदी, हृदय रोग विशेषज्ञ