स्वास्थ्य

COVID-19 : कोरोना की हर जानकारी फेसबुक मैसेंजर से मिलेगी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने लोगों को कोरोनोवायरस महामारी के बारे में सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करने के लिए फेसबुक मैसेंजर पर एक इंटरैक्टिव सर्विस (संवादात्मक सेवा) शुरू की है।
less than 1 minute read
• •
Apr 16, 2020
COVID-19

सोशल नेटवर्किंग कंपनी ने कहा कि डब्ल्यूएचओ 1.3 अरब से अधिक मासिक सक्रिय यूजर्स तक पहुंच बनाएगा, जो अब सवाल पूछ सकेंगे और मैसेंजर पर डब्ल्यूएचओ की 'हेल्थ अलर्ट' इंटरैक्टिव सेवा से तुरंत जवाब पा सकते हैं।
व्हाट्सएप पर पहले से मिल रही अपडेट
डब्ल्यूएचओ हेल्थ अलर्ट सर्विस पहले ही व्हाट्सएप के माध्यम से 1.2 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच चुकी है।मैसेंजर के वाइस प्रेसीडेंट स्टेन कुडनोवस्की ने कहा, अब मैसेंजर के माध्यम से, डब्ल्यूएचओ अपनी पहुंच का विस्तार करने में सक्षम हो जाएगा, क्योंकि वे हर जगह लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना जारी रखते हैं। यह काफी जरूरी है, क्योंकि संकट के इस समय में फैली गलत जानकारी अनावश्यक भय और दहशत पैदा कर सकती है।"
ऐसे कर सकेंगे एक्सेस
डब्ल्यूएचओ ने स्प्रिंकलर की मदद से मैसेंजर एक्सपीरियंस बनाया। डब्ल्यूएचओ की हेल्थ अलर्ट इंटरैक्टिव सर्विस को डब्ल्यूएचओ के आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए सेंड मैसेज का चयन करके या इसे समर्पित मैसेंजर लिंक के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। कंपनी ने बताया कि कोविड-19 द्वारा सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में फेसबुक के विभिन्न एप्स के जरिए कुल संदेशों में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
16 Apr 2020 11:49 pm