स्वास्थ्य

covid-19: इस महिला वैज्ञानिक का शोध से खुल सकते हैं कोरोना वायरस के संभावित इलाज के द्वार

पीटर डोहर्टी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शन एंड इम्युनिटी के साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मोनाश विश्वविद्यालय के बायोमेडिसिन डिस्कवरी इंस्टीट्यूट के सहयोग से इस संभावित इलाज की खोज की गई है।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2020, 12:30 PM IST
,
covid-19: इनके शोध से खुल सकते हैं कोरोना वायरस के संभावित इलाज के द्वार,COVID-19: आप भी कर सकते हैं कोरोना वैक्सीन बनाने में वैज्ञानिकों की मदद

नोवेल कोरोना वायरस (Corona Virus) का संभावित इंलाज या वैक्सीन खोजने का प्रयास दुनिया भर के वैज्ञानिक कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं डॉ. काइली वागस्टाफ , जिनका शोध जल्द ही कोरोना वायरस का एक संभावित उपचार विकसित कर सकती है। दरअसल डॉ. काइली उस शोध का नेतृत्व कर रही हैं जो कोविड-19 का संभावित इलाज विकसित करने के काफी करीब है। इस अध्ययन के अनुसार, उनकी बनाई 'इवरमेक्टिन' नामक दवा की एक ही खुराक कोरोना वायरस को शरीर में कोशिकाओं के माध्यम से विकसित होने से रोक देगी। अध्ययन के अनुसार पहले से ही उपलब्ध एंटीपैरासिटिक दवा पर किए शोध में सामने आया कि यह 48 घंटे के भीतर कोरोना वायरस को नष्ट करने में सक्षम है। हालांकि अब भी इस दवा का मनुष्यों पर होने वाले प्रभाव की जांच करना बाकी है।

पीटर डोहर्टी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शन एंड इम्युनिटी के साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मोनाश विश्वविद्यालय के बायोमेडिसिन डिस्कवरी इंस्टीट्यूट केसहयाग से इस संभावित इलाज की खोज की गई है। मोनाश विश्वविद्यालय की वरिष्ठ शोधकर्ता डॉ. काइली के अध्ययन में सामने आया कि 'इवरमेक्टिन' एक एंटी-पैरासिटिक (परजीवी नाशक) दवा है। प्रयोगशाला में इसदवा ने न केवल कोरोनोवायरस को नष्ट करती है बल्कि वायरस को कोशिकाओं तक फैलने से भी रोकती है। फिलहाल अध्ययन के निष्कर्ष का क्लिीनिकल परीक्षण किया जा रहा है।

हालांकि मानव पर इस दवा का क्या असर हागा इसके लिए अब भी मानव परीक्षण किया जाना है। डॉ. काइली ने बताया कि दवा में वे कौन से तत्व और यौगिक हैं जो वायरस को नष्ट करने में सक्षम हैं इस पर अब भी शोध चल रहा है। डॉ. काइली बीते 18 सालोंं से कोशिकाओं पर शोध कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यह दवा न केवल कोरोना वायरस पर प्रभावी है बल्कि एचआइवी, डेंगू, इन्फ्लुएंजा और ज़ीका वायरस पर भी असरदार साबित हुई है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?