Dandruff Shampoo for Acne: वायरल एक वीडियो में डैंड्रफ शैंपू फेसवॉश का यूज किया जा रहा है। यह ट्रेंड कितना सुरक्षित है? जानिए क्या यह सच में पिंपल्स हटाता है या स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।
Dandruff Shampoo for Acne: आजकल ब्यूटी से जुड़े अजीब-अजीब हैक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। अब एक नया ट्रेंड सामने आया है, जहां फेसवॉश की जगह डैंड्रफ शैंपू से चेहरा धोया जा रहा है! जी हां, सुनने में अजीब लगता है, लेकिन इस ट्रेंड पर काफी चर्चा हो रही है। यह ट्रेंड एक वीडियो से शुरू हुआ, जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर Elyse Meyers ने बताया कि वह सालों से Head & Shoulders शैंपू को फेस क्लेंजर की तरह इस्तेमाल कर रही हैं।
उनका कहना है कि इसमें मौजूद जिंक स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इससे एक्ने कम हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने इसे इस्तेमाल करना बंद किया तो उनके चेहरे पर पिंपल्स आ गए, लेकिन दोबारा शुरू करते ही स्किन फिर से साफ हो गई। सस्ता और आसानी से मिलने वाला यह शैंपू लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। लेकिन क्या यह सच में सुरक्षित और असरदार है? इस पर एक्सपर्ट्स की राय थोड़ी अलग है।
डर्मेटोलॉजिस्ट Debra Jaliman कहती हैं कि इस ट्रेंड में कुछ सच्चाई जरूर है, लेकिन फिर भी फेस के लिए खास एक्ने क्लेंजर ही बेहतर होता है। उनका कहना है कि डैंड्रफ शैंपू में जिंक पाइरिथियोन नाम का एंटीफंगल तत्व होता है, जो कुछ खास तरह के एक्ने में मदद कर सकता है। उनके मुताबिक, यह हैक सिर्फ फंगल एक्ने वाले लोगों पर असर कर सकता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को जो एक्ने होता है, वह बैक्टीरिया के कारण होता है। ऐसे में डैंड्रफ शैंपू काम नहीं करेगा, बल्कि चेहरे की त्वचा को सूखा या इरिटेट भी कर सकता है।
कॉस्मेटिक केमिस्ट Ron Robinson, जो BeautyStat के फाउंडर हैं, बताते हैं कि डैंड्रफ शैंपू में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं। ये स्कैल्प की तरह चेहरे पर भी कुछ माइक्रोब्स को कम कर सकते हैं, जिससे ब्रेकआउट घट सकते हैं।
डर्मेटोलॉजिस्ट Mohiba Tareen, जो Tareen Dermatology से जुड़ी हैं, कहती हैं कि जिन लोगों को फंगल एक्ने होता है, उन्हें इससे फायदा मिल सकता है। फंगल एक्ने आमतौर पर छोटे लाल दाने या पस वाले पिंपल्स के रूप में दिखता है। लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से पहचान करना मुश्किल होता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि चेहरे के लिए हमेशा जेंटल फेसवॉश इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित है। ऐसे प्रोडक्ट चुनें जिनमें ग्लिसरीन, सेरामाइड, हायल्यूरोनिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड या बेंजोयल पेरॉक्साइड जैसे तत्व हों।