स्वास्थ्य

आंखों के नीचे छा गए हैं काले घेरे, घर में करें यह उपाय, दूर होगी समस्या

आंखों के नीचे छा गए हैं काले घेरे, घर में करें यह उपाय, दूर होगी समस्या
2 min read
• •
Updated: 3 May 2021, 5:22 PM IST
आंखों के नीचे छा गए हैं काले घेरे, घर में करें यह उपाय, दूर होगी समस्या
आंखों के नीचे छा गए हैं काले घेरे, घर में करें यह उपाय, दूर होगी समस्या

खानपान में लापरवाही, अनिद्रा, तनाव और स्क्रीन के आगे बहुत देर तक बैठकर काम करने से आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। जो आपके चेहरे की खूबसूरती को भी प्रभावित करते हैं। अगर आपकी आंखों के नीचे भी डार्क सर्कल हो गए हैं। तो आप घरेलू उपाय से ही उनका इलाज कर सकते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे।

वैसे तो डार्क सर्कल को खत्म करना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। लेकिन आप अपनी आंखों का खास ख्याल रखेंगे। तो निश्चित ही यह समस्या समाप्त हो जाएगी। लेकिन उसके लिए आपको घर में ही कुछ उपाय करने पड़ेंगे।

नींद पूरी नहीं होने के कारण भी आंखों के नीचे काले घेरे छा जाते हैं। इसलिए आप यह निश्चित करें कि कम से कम 8 घंटे रोजाना सोए। अगर आपकी नींद पूरी होगी। तो निश्चित ही आंखों के नीचे नजर आने वाले डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।

वर्तमान दौर में अधिकतर लोग घर से बैठकर काम कर रहे हैं। ऐसे में कई लोग 8 से 12 घंटे तक स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं। कुछ लोग टीवी और मोबाइल भी अधिक देखते हैं। ऐसे में उनकी आंखों में जलन भी होने लगती है और अधिक समय स्क्रीन पर आंखें लगी होने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे भी आ जाते हैं। अगर आपके साथ भी यह समस्या है। तो आप लगातार स्क्रीन की ओर नहीं देखे, हर आधे घंटे में अपना ध्यान हटा कर इधर-उधर करीब 5 मिनट तक देंखे। इसके बाद आप फिर से काम कर सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

आंखों के नीचे काले घेरे होने का मुख्य कारण कमजोरी भी होती है। कई बार खून की कमी और हिमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाने के कारण भी आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। अगर ऐसा है तो आप पौष्टिक आहार लें और आयरन युक्त खाद्य पदार्थ को अपनी डाइट में शामिल करें। ताकि आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बड़े और आपकी आंखों के नीचे छा रहे काले घेरे दूर हो जाएं।

आंखों के नीचे छाए काले घेरों से छुटकारा दिलाने में टमाटर भी बहुत मददगार होते हैं। क्योंकि इसमें लाइकोपीन नामक तत्व होता है। इसलिए आप दो चम्मच टमाटर के रस में थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाएं और इस मिश्रण को रुई की मदद से आंखों के नीचे लगाये। करीब 10 मिनट तक यह मिश्रण लगा रहने दें फिर धो लें।

आंखों के नीचे छाए काले घेरों को मिटाने के लिए बादाम का तेल भी बहुत मददगार होता है। क्योंकि इसमें विटामिन होता है। जो आपकी त्वचा के लिए लाभदायक है। इसलिए आप डार्क सर्कल को हटाने के लिए बादाम के तेल से मसाज करें और यह मसाज रात के समय करें। इसके बाद इसे लगा रहने दें। फिर सुबह उठकर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। काफी फायदा नजर आएगा।

शरीर में पानी की कमी होने से भी यह समस्या होती है।इसलिए आप ध्यान दें कि शरीर में पानी की कमी नहीं हो। इसके लिए आप खीरा का उपयोग भी कर सकते हैं। आप खीरे का सेवन करें और इस को काटकर आंखों पर रखें। इससे आपकी त्वचा में जरूरी पोषक तत्व पहुंचेंगे और आपकी आंखों के नीचे का कालापन दूर होगा। आपकी आंखों को भी थकान से राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत