स्वास्थ्य

डेड स्किन हटाकर लाना है निखार, तो घर में यूज कीजिए बादाम और मुल्तानी मिट्टी

डेड स्किन हटाकर लाना है निखार, तो घर में यूज कीजिए बादाम और मुल्तानी मिट्टी
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2021, 3:46 PM IST
डेड स्किन हटाकर लाना है निखार, तो घर में यूज कीजिए बादाम और मुल्तानी मिट्टी
डेड स्किन हटाकर लाना है निखार, तो घर में यूज कीजिए बादाम और मुल्तानी मिट्टी

अपने चेहरे से डेड स्किन हटाकर चेहरे के दाग धब्बे दूर करना है। तो आप घर में ही स्क्रब तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको बादाम और मुल्तानी मिट्टी के स्क्रब की विधि बताएंगे। जो आप चंद मिनटों में तैयार कर अपने आप पर इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह आपके चेहरे से दाग धब्बे और डेड स्किन हटाकर आपकी त्वचा की चमक लौटएगा।

आपको बता दें कि बाजार में मिलने वाले स्क्रब केमिकल से तैयार होते हैं। जो कई बार आपकी स्किन को ड्राय भी कर देते हैं। लेकिन घरेलू चीजों से तैयार किया गया स्क्रब आपकी स्किन को ड्राय नहीं करेगा और त्वचा चमकने भी लगेगी। आज हम आपको घर में स्क्रब तैयार करने की विधि बता रहे हैं।

आप घर में बादाम और मुल्तानी मिट्टी से स्क्रब तैयार कर सकते हैं। क्योंकि बादाम फैटी एसिड से भरपूर होती है। इसलिए वह आपकी स्किन में भी नमी बनाए रखेगी। इसी के साथ बादाम में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।जो स्किन को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचाएगी। इस प्रकार मुल्तानी मिट्टी आपकी त्वचा संबंधी दिक्कतों को दूर करने में सहायक होती है। यह आपके चेहरे पर अतिरिक्त सीबम को दूर करेगी। यह आपकी स्किन से गंदगी और जलन को दूर करेगी और त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ ही मुहांसों की समस्या से निजात दिलाएगी। जानकारों की मानें तो मुल्तानी मिट्टी और बादाम के साथ तैयार किया गया यह स्क्रब आपको किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाएगा और फायदा ही होगा।

स्क्रब तैयार करने के लिए आपको करीब 6 बादाम, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच गुलाब जल को मिलाकर गलने दे। जब यह अच्छे से गल जाए, बादाम फूल जाए तो आप इसे पीस लें। आप मिक्सर में भी ग्राइंड कर सकते हैं और हाथ से भी पीस सकते हैं। जब यह अच्छी तरह मिक्स हो जाए। तो इसे पेस्ट की तरह इस्तेमाल करें। लेकिन उपयोग करने से पहले आप करीब 5 मिनट स्टीम ले। ताकि आपकी स्किन के पोर्स खुल जाए। इससे आपके चेहरे की गंदगी पूरी तरह हट जाएगी। फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।और जब यह स्क्रब सूखने लगे, तब इसे आप सादे पानी से धो लें। निश्चित ही ऐसा करने से आपकी त्वचा की चमक लौट आएगी ओर त्वचा से संबंधित रोग दूर होंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी