स्वास्थ्य

Essential Vitamin in Diabetes: इस विटामिन की कमी ब्लड शुगर के मरीजों की बढ़ाती है परेशानी, जानिए कैसे करें इस कमी को पूरा

Diabetes Diet Cure: ब्लड शुगर के मरीजों के लिए पौष्टिक से भरपूर खानपान जरूरी है, क्योंकि एक विटामिन ऐसा है, जिसकी कमी से डायबिटीज रोगियों को बहुत परेशानी होती है।
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2023, 4:32 PM IST
essential-vitamin-in-diabet.jpg
Loss of vitamin D deficiency in diabetes, fatigue-weakness, increased

Diabetes Diet Cure: ब्लड शुगर के मरीजों के लिए पौष्टिक से भरपूर खानपान जरूरी है, क्योंकि एक विटामिन ऐसा है, जिसकी कमी से डायबिटीज रोगियों को बहुत परेशानी होती है।

डायबिटीज के मरीजों को थकान और कमजोरी बहुत ही आम समस्या है, लेकिन ये समस्या होती गंभीर है। खानपान से डायबिटीज को आसानी से कंट्रोल तो कर लिया जाता है लेकिन शरीर में थकान और कमजोरी बनी रहती है और इसके पीछे विटामिन डी की कमी जिम्मेदार होती है।

यह भी पढ़े-High cholesterol symptoms: अगर आपके पैरों में नजर आ रहे है ये 6 संकेत, शरीर में तेजी से बढ़ रहा है हाई कोलेस्ट्रॉल

डायबिटीज में ब्लड शुगर हाई होने के कारण इंसुलिन का कम बनना होता है। इंसुलिन कोशिकाओं में एनर्जी पहुंचाने का काम करता है। इसकी कमी से आपको हर वक्त थकान महसूस हो सकती है। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक डायबिटीज के कारण लोगों में हृदय रोग, किडनी की परेशानी या फिर किडनी फेल होने और ग्लूकोमा यानी आंखों में दिक्कत बढ़ती है। तो आइए जानते हैं कि विटामिन डी और डायबिटीज के बीच क्या संबंध है और इसकी कमी को कैसे पूरा करें।

यह भी पढ़े-Worst Food For Heart: ये 10 चीजें आपको बना रही हैं दिल का मरीज, हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार हैं ये चीजें

Relationship between vitamin D and diabetes विटामिन डी और डायबिटीज का संबंध
विटामिन डी टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज को रोकने में मदद करता है। विटामिन डी की कमी से पैन्क्रियाटिक सही से काम नहीं कर पाता जिससे इंसुलिन बनने की क्रिया पर भी प्रभाव पड़ता है।

Complications due to vitamin D deficiency विटामिन डी की कमी से होने वाली परेशानियां
विटामिन डी की कमी से डायबिटीज के मरीजों को थकान और कमजोरी बेहद महसूस होती है। विटामिन डी की कमी होने से हड्डियां और आंखें कमजोर होने लगती है। शुगर के मरीजों में विटामिन डी की कमी होने से शरीर के अंदर होने वाली कई प्रक्रियाएं धीमी पड़ने लगती हैं।

यह भी पढ़े-Bad Food For Diabetes : चीनी ही नहीं, ये 5 हेल्दी चीजें भी बढ़ा देती हैं Blood Sugar, डायबिटीज की जड़ हैं ये चीजें

How to cure Vitamin D deficiency विटामिन डी की कमी को ऐसे करें दूर
सुबह-सुबह की धूप लेना शुरू कर दें। इससे हड्डियां और मांसपेशियां स्ट्रॉन्ग रहती हैं।
डाइट में कॉड लिवर ऑयल, मशरूम, संतरा आदि का सवेन करें। इसके अलावा मौसमी, अंगूर खा सकते हैं। सब्जियों में अंकुरित मूंग, चना, हरी और लाल मिर्च, पालक, सरसों का साग, आलू, टमाटर, नींबू में मुख्य रूप से पाया जाता है

Use milk and milk products दूध और दूध से बने प्रोडक्ट यूज करें
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Festive Stress: त्योहारों में तनाव, थकान और चिड़चिड़ापन कैसे कम करें? मनोचिकित्सक से जानें बेहतर नींद और मानसिक सेहत के उपाय

Diwali Burn First Aid: जलने पर त्वचा पर कौन-सी चीजें लगाने से बचें? मेयो क्लिनिक और NHS से जानें फर्स्ट एड और अस्पताल जाने के संकेत

 AQI Diwali: दिवाली के आसपास वायु प्रदूषण क्यों बढ़ता है? AAFA से जानें AQI, सही मास्क, एक्सरसाइज के समय से जुड़ी बातें

Postural Tachycardia Syndrome: बैठने या लेटने के बाद खड़े होते ही कुछ लोगों का दिल क्यों तेज धड़कने लगता है? Cleveland Clinic से जानें

Acidity Diwali: त्योहारों में गैस, एसिडिटी और अपच से कैसे बचें? मेयो क्लिनिक से जानें बचने के उपाय