Dengue : देश के विभिन्न राज्यों में वर्तमान में डेंगू (Dengue) के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में मच्छर जनित इस बीमारी ने व्यापक नुकसान पहुँचाया है। इस वर्ष कर्नाटक में डेंगू के मामलों की संख्या 25,000 के पार जा चुकी है। तीन सितंबर तक कर्नाटक में 25,589 मामले और 12 मौतें दर्ज की गई हैं। बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है।
Dangerous form of dengue : देश के विभिन्न राज्यों में वर्तमान में डेंगू (Dengue) के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में मच्छर जनित इस बीमारी ने व्यापक नुकसान पहुँचाया है। इस वर्ष कर्नाटक में डेंगू के मामलों की संख्या 25,000 के पार जा चुकी है। तीन सितंबर तक कर्नाटक में 25,589 मामले और 12 मौतें दर्ज की गई हैं। बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है।
कर्नाटक के अलावा, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और अन्य कई राज्यों से भी संक्रमण के मामलों में वृद्धि की सूचना मिल रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी नागरिकों को मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी है।
डेंगू (Dengue) वायरस सीधे अस्थि मज्जा को प्रभावित करता है, जहाँ प्लेटलेट्स का निर्माण होता है, जिससे उनके उत्पादन में कमी आती है। इसके अलावा, यह वायरस रक्त में प्लेटलेट्स के नाश को भी बढ़ा सकता है। डेंगू संक्रमण के कारण उत्पन्न प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया भी प्लेटलेट्स के स्तर में गिरावट का कारण बन सकती है।
प्लेटलेट्स का सामान्य स्तर 1.5 से 4.5 लाख के बीच रहता है। यदि हमारी प्लेटलेट्स इससे कम होती है तब हमें इसे बढ़ाने कि आवश्यकता होती है। इसे बढ़ाने के लिए हम फोलेट या विटामिन बी9 से भरपूर चीजों करना चाहिए।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, वयस्कों को प्रतिदिन न्यूनतम 400 माइक्रोग्राम फोलेट की आवश्यकता होती है। इसे रेड मीट, पालक, स्प्राउट्स, हरी पत्तेदार सब्जियों और नट्स के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
विटामिन सी से भरपूर आहार
इस रोग में मरीजों को अपने आहार में विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। विटामिन सी आपके शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में सहायक होता है। संतरा, आंवला, नींबू और शिमला मिर्च जैसे फलों और सब्जियों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। डेंगू के समय और सामान्य दिनों में भी इनका सेवन करना लाभकारी हो सकता है।
कीवी
कीवी एक विदेशी फल है। इस विदेशी फल में पोटैशियम और विटामिन सी की प्रचुरता होती है। ये दोनों पोषक तत्व आपके शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को तेजी से बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसलिए, अधिकांश चिकित्सक डेंगू के रोगियों को कीवी खाने की सलाह देते हैं। यह फल डेंगू के मरीजों को ऊर्जा प्रदान करने में भी सहायक है।
मेथी का पानी
डेंगू के रोगियों में प्लेटलेट्स की कमी तेजी से हो रही है, ऐसे में उन्हें मेथी के बीजों का पानी देना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए रात में एक चम्मच मेथी को एक गिलास पानी में भिगोकर रखना चाहिए। सुबह इसे छानकर हल्का गर्म करके सेवन करने से लाभ प्राप्त होगा।
पपीते के पत्ते का काढ़ा
पपीते के पत्ते में एक अत्यंत महत्वपूर्ण औषधीय गुण विद्यमान है। इसमें एसिटोजेनिन नामक एक विशेष फाइटोकेमिकल पाया जाता है, जो डेंगू से प्रभावित रोगियों के प्लेटलेट की संख्या को तेजी से बढ़ाने में सहायक होता है।