स्वास्थ्य

Dengue Recovery Tips: डेंगू से उबरने के बाद हो रही है थकान? ये 4 सुपरफूड्स देंगे जबरदस्त ताकत

Dengue Recovery Tips: डेंगू से ठीक होने के बाद कमजोरी, थकान और भूख न लगना आम समस्या है। ऐसे में सही खानपान बेहद जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं इन 4 सुपरफूड्स के बारे में, जो डेंगू के बाद तेजी से रिकवरी में मदद करते हैं।

2 min read
Aug 05, 2025
Dengue Recovery Tips (photo- freepik)

Dengue Recovery Tips: बरसात का मौसम आते ही डेंगू फिर से लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। मच्छरों के काटने से फैलने वाली ये बीमारी अक्सर तेज बुखार से शुरू होती है, लेकिन इसका असर काफी लंबा होता है। कई लोग डेंगू से ठीक होने के बाद भी हफ्तों तक थकान, कमजोरी, बदन दर्द और भूख न लगने जैसी दिक्कतें महसूस करते हैं।

हमारे बॉडी में ऐसा इसलिए होता है क्योंकि डेंगू के दौरान शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती हैं, जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने और शरीर पानी की कमी के चलते है। हफ्तों तक थकान, कमजोरी का सामना करना पड़ता है। सिर्फ आराम करने से पूरी तरह ठीक नहीं हुआ जा सकता। डेंगू के बाद जल्दी रिकवरी के लिए सही और पौष्टिक खाना बहुत जरूरी है। अगर आप अपने खाने में कुछ खास चीजों को शामिल करें, तो आप जल्दी ताकत पा सकते हैं और पहले जैसी ऊर्जा भी लौट सकती है। आइए जानते हैं वो कौन सी 4 चीजें हैं जो डेंगू के बाद जरूर खानी चाहिए।

ये भी पढ़ें

Dengue Case In India: डेंगू से 19 मौत, जानिए किस राज्य में कितने केस, बचने का तरीका भी जानें

नारियल पानी – नेचुरल एनर्जी ड्रिंक

डेंगू में शरीर बहुत जल्दी पानी खो देता है, जिससे चक्कर और थकान होने लगती है। ऐसे में नारियल पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और नई ऊर्जा देते हैं। साथ ही ये पाचन के लिए भी हल्का होता है।

पपीता – प्लेटलेट्स बढ़ाने का देसी तरीका

डेंगू में प्लेटलेट्स गिरना सबसे बड़ा खतरा होता है। पपीता एक ऐसा फल है जो प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है। इसमें विटामिन A, C और E भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। पपीते के पत्तों का रस भी काफी फायदेमंद माना गया है।

हरी पत्तेदार सब्जियां – ताकत का खजाना

पालक, मेथी, सरसों और चुकंदर के पत्ते जैसी सब्जियां आयरन और विटामिन से भरपूर होती हैं। ये शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाती हैं और खून को साफ करके नई कोशिकाएं बनाने में मदद करती हैं। इन सब्जियों को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

ड्राई फ्रूट्स – कमजोरी दूर करने के लिए सुपरफूड

डेंगू के बाद आई कमजोरी को दूर करने के लिए बादाम, अखरोट, किशमिश और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स बहुत असरदार होते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स होते हैं जो न सिर्फ शरीर को ताकत देते हैं, बल्कि दिमाग को भी शांत रखते हैं।

ये भी पढ़ें

Identify Dengue Mosquito: डेंगू वाले मच्छर की पहचान कैसे करें, रंग से लेकर समय तक जानिए

Also Read
View All

अगली खबर