स्वास्थ्य

डिहाइड्रेशन के साथ अन्य समस्याओं के भी लक्षण हैं तो अनदेखी न करें

सवाल - उल्टी, दस्त, सिर दर्द, बुखार, पेट दर्द और मरोड़ की समस्या रहती है। कोई उपाय बताइए?
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2020, 11:48 AM IST
डिहाइड्रेशन के साथ अन्य समस्याओं के भी लक्षण हैं तो अनदेखी न करें
डिहाइड्रेशन के साथ अन्य समस्याओं के भी लक्षण हैं तो अनदेखी न करें

सवाल - उल्टी, दस्त, सिर दर्द, बुखार, पेट दर्द और मरोड़ की समस्या रहती है। कोई उपाय बताइए? कई पाठक
जवाब - गर्मी में हीट स्ट्रोक के कारण ऐसा होता है। साथ ही गलत-खानपान से भी हो सकता है। बाजार की चीजें खाने से बचें। जंक-फास्ट फूड से गर्मी में परहेज करें। खानपान में दही, केला, खिचड़ी, नारियल पानी, शिकंजी, छाछ अधिक मात्रा में लें। गर्मी में खाली पेट बाहर निकलने से हीट स्ट्रोक की आशंका अधिक रहती है। कुछ खाकर ही निकलें। धूप से बचाव करें। कोविड19 में भी ऐसे लक्षण दिखते हैं। यदि समस्या गंभीर लगे तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।
सवाल- बार-बार मुंह सूख रहा, प्यास भी अधिक लगती है। क्या यह केवल गर्मी के कारण हो रहा है? अनेक पाठक
जवाब - डिहाइडे्रशन होने पर शरीर में पानी की कमी होती है। बार-बार मुंह सूखता, प्यास अधिक लगती है। गर्मी से ऐसा हो सकता है। लिक्विड डाइट जैसे नारियल पानी, छाछ, शर्बत आदि ज्यादा पीएं। अगर इन लक्षणों के साथ यूरिन अधिक आ रहा और वजन भी घट रहा है तो डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। प्यास अधिक लगना, मुंह सूखने के साथ आंखों में जलन, खाना या थूक निगलने में दिक्कत होना एक प्रकार के गठिया के भी संकेत हैं। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
एक्सपर्ट: डॉ. विनय सोनी, डॉ. संकल्प शास्त्री, फिजिशियन

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Osteosarcoma: बच्चों और किशोरों के घुटने में लगातार दर्द को न समझें ग्रोइंग पेन,क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हड्डियों के कैंसर का हो सकता है संकेत

National Newborn Week: प्रीमैच्योर बच्चे को बचाने में मददगार स्पर्श, जानें कैसे काम करती है Kangaroo Mother Care तकनीक

Shoulder Cracking Sound: कंधा घुमाने पर हड्डी के पास कटकट की आवाज आती है, हेल्थलाइन से जानें इसके कारण

Typing Wrist Pain: कलाई और अंगूठे के पास बार-बार होता है दर्द और सूजन? ज्यादा लिखने-टाइपिंग से हो सकती है Intersection Syndrome बीमारी

Pelvic Floor Dysfunction: बार-बार होती है टॉयलेट जाने की जरूरत, फिर भी पेट नहीं होता साफ, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए पेल्विक फ्लोर के बारें में