स्वास्थ्य

ये संकेत दिखें तो समझ जाइए हो गई है डायबिटीज

डायबिटीज होने पर आपके ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर पड़ता है। जिससे आपके शरीर की इंफ़ेक्शन से लड़ने की क्षमता भी कमजोर हो जाती है।
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2022, 4:09 PM IST
diabetes symptoms, diabetes symptoms in hindi, diabetes symptoms feeling hungry, diabetes and eye problems, sensation in hands and feet, skin rashes, diabetics, डायबिटीज के लक्षण,
ये संकेत दिखें तो समझ जाइए हो गई है डायबिटीज

डायबिटीज आज एक ऐसी बीमारी है जो धीरे धीरे जनसंख्या के एक बड़े तबके को प्रभावित कर रही है। बच्चे, बड़ों और बुजुर्गों सभी में इसके लक्षण दिखाई दे सकते हैं। सही जीवनशैली और खानपान के अभाव में यह बीमारी और बढ़ जाती है। डायबिटीज के बढ़ने पर यह आपके शरीर के सभी अंगों को प्रभावित कर सकती है। इसलिए इस बीमारी के लक्षणों को समय रहते पहचानकर इसके लक्षणों को कम किया जा है और उस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। तो आइए जानते हैं डायबिटीज होने पर कौनसे लक्षण दिखाई देते हैं...

1. त्वचा समस्याएं होना
डायबिटीज होने पर आपके ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर पड़ता है। जिससे आपके शरीर की इंफ़ेक्शन से लड़ने की क्षमता भी कमजोर हो जाती है। ऐसे में अगर आपको शरीर के किसी भी अंग में सूजन, रैशेज या खुजली की समस्या हो तो ये डायबिटीज़ के लक्षण हो सकते हैं।

2. नजर धुंधली होना
डायबिटीज का एक लक्षण धुंधला दिखाई देना भी है। क्योंकि डायबिटीज से ग्रस्त होने पर व्यक्ति के रक्त में शर्करा की मात्रा अधिक हो जाती है। जिस कारण से आंखों की रक्त वाहिकाओं को काफी हानि होती है।

3. पैरों में झुनझुनाहट महसूस होना
शरीर में रक्त शर्करा की अधिकता से नर्वस सिस्टम पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस कारण हाथ-पैरों की तंत्रिकायें खराब हो जाती हैं। इसलिए हाथ-पैर की उंगलियों में और टखनों में झुनझुनी होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरन्त चिकित्सक से सलाह लें।

4. ज्यादा भूख लगना
अगर आपको कुछ समय से अचानक ज्यादा भूख लगने लगी है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल अधिक हो गया है। जी हां, रक्त शर्करा की मात्रा बढ़ने पर आपको ज्यादा भूख लगने लगती है। क्योंकि आपकी बॉडी शुगर को बाहर निकालने की कोशिश करती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
5 Mar 2022, 4:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय