स्वास्थ्य

कोरोना वायरस के नए संकेतों और सर्दी के बीच है बस ये एक अंतर, ऐसे करें पहचान

Difference between coronavirus and a cold : कोरोना संक्रमण की चौथे वेरिएंट के लक्षण सर्दी-जुकाम की तरह ही हैं,ऐसे में यह पहचान पाना मुश्किल है कि ये कोविड के लक्षण है या सामान्य जुकाम। लेकिन कुछ साइन को गौर कर आप दोनों में अंतर कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Apr 07, 2022
difference_between_corona_and_cold.jpg

Covid symptoms explained: कोविड -19 के नौ नए लक्षण डिफाइन कर दिए गए हैं। ताकि लोगों को वायरस की बेहतर पहचान करने में मदद मिल सके। ओमिक्रॉन के दो सब-वेरिएंट से बना एक्सई वेरिएंट तेजी से फैलने वाला बताया गया है, लेकिन इसके लक्षण इतने सामान्य हैं कि इसे आम समस्याओं से अलग करना आसान नहीं है। इसलिए कुछ संकेतों को ध्यान में रखकर आप कोविड और सामान्य कोल्ड से इसे अलग कर सकते हैं। इन लक्षणों को लंबे समय से विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहचान कर ही जोड़ा है।

कोविड -19 के नए लक्षण क्या हैं? What are the new symptoms of Covid-19?
1. उच्च तापमान या कंपकंपी (ठंड लगना)
2. लगातार खांसी आते रहना
3. गंध या स्वाद को महसूस की कमी
4. सांस लेने में कठिनाई
5. थकान महसूस करना
6. शरीर में दर्द
7. सिरदर्द
8. गला खराब होना
9. बंद या बहती नाक
10. भूख में कमी
11. दस्त
Common cold symptoms -सामान्य सर्दी के लक्षण क्या हैं?
1. बंद या बहती नाक
2. गला खराब होना
3. सिर दर्द
4. मांसपेशियों में दर्द
5. खांसी
6. छींक आना
7. बढ़ा हुआ तापमान

Difference between coronavirus and a cold - कोविड और सामान्य सर्दी में अंतर
कोविड के कई लक्षण अब एक नियमित सर्दी के समान हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें टीके की दो खुराक लग चुकी है, जिससे अंतर बताना मुश्किल है। बस इतने ही अंतर से इसे अलग किया जा सकता है कि कोविड का मरीज अत्यधिक थकान, बीमार और दस्त का अनुभव करता है। हालांकि, सर्दी में भी शरीर में हरारत रहती हैं, लेकिन दोनों के की थकान में थोड़ा अंतर होता है।

Updated on:
07 Apr 2022 07:41 am
Published on:
07 Apr 2022 07:39 am