स्वास्थ्य

Health Tips: सेब खाने के बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, फायदे की जगह सेहत को हो सकता है नुकसान

Apple Side Effects: सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सेब कई सारे गुणों से भरपूर होता है। लेकिन सेब खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन करने से सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

2 min read
Do not consume these things after eating apple

Apple Side Effects: सेब का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। लोगों को रोजाना एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। सेब में विटामिन बी6, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस और मैंगनीज के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। सेब कई आपको बीमारियों से रखने में मदद करता है। लेकिन सेब फायदे की जगह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका सेवन सेब के साथ या खाने के बाद करने पर सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आपको सेब खाने के बाद इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन सेब खाने के बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए

सेब खाने के बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

1. मूली
सेब खाने के तुरंत बाद भूलकर भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सेब और मूली दोनों की ही तासीर ठंडी होती है। इसलिए सेब खाने के तुरंत बाद मूली खाने से शरीर में कफ बढ़ सकता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट करें इन 4 जूस का सेवन, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

2. पानी
सेब खाने के तुरंत बाद भूलकर भी पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट का पीएच लेवल बिगड़ सकता है। इससे पाचन में गड़बड़, आंत में सूजन और अपच की समस्या हो सकती है। साथ ही स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती है।

3. दही
सेब खाने के तुरंत बाद भूलकर भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सेब और दही दोनों की ही तासीर ठंडी होती है। इसलिए सेब खाने के तुरंत बाद दही खाने से भी शरीर में कफ बढ़ सकता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती है।
यह भी पढ़े: खट्टे फल खाने से सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे, इम्यूनिटी सिस्टम होता है मजबूत

4. खट्टे फल और अचार
सेब खाने के तुरंत बाद भूलकर भी खट्टे फल और अचार सेवन नही करना चाहिए। क्योंकि सेब खाने के तुरंत बाद खट्टे फल और अचार का सेवन करने से पेट में साइट्रिक एसिड बढ़ सकता है और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
18 Aug 2022 05:05 pm
Published on:
18 Aug 2022 04:59 pm
Also Read
View All