
Health Tips: गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग आम खाने का इंतजार करते हैं। क्योंकि आम खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, इसलिए बच्चे से लेकर बड़े सभी लोगों को आम खाना पसंद होता है। आम का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आम में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आम का सेवन कई तरह से किया जाता है। लेकिन कई ऐसी चीजें भी हैं जिनका सेवन आम के साथ या आम खाने के बाद करने पर सेहत को नुकसान पहुंचा सकते है। जी हां अगर आप भी आम खाने के बाद इन चीजों का सेवन करते हैं, तो आप बीमार पड़ सकते है। इसलिए आम खाने के बाद भूलकर भी इन चीजों का सेवन न करें। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में
आम खाने के बाद न करें इन चीजों का सेवन
1. दही
आम खाने के तुरंत बाद दही का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि दही और आम एक साथ मिलकर पेट में ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड बनाते हैं, जिससे आपको पेट की समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं।
यह भी पढ़े: वजन कम करने से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है मेथी का लड्डू, जानें इसके अन्य फायदे
2. केरला
आम खाने के तुरंत बाद करेला का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि आम और करेला का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इनका एक साथ सेवन करने से उल्टी और सांस संबंधी समस्याएं हो सकती है।
3. पानी
आम खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि आप खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन करते हैं या आम खाते-खाते पानी का सेवन करते हैं तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही ऐसा करने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है।
यह भी पढ़े: टमाटर सूप पीने के है जबरदस्त फायदे, जिसे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
4. कोल्ड ड्रिंक
आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि आम के बाद कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।