स्वास्थ्य

Foods to avoid in pregnancy: प्रेग्नेंसी में ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है बच्चे को खतरा

प्रेग्नेंसी में रखना चाहिए खान-पान का ध्यान प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को मर्करी वाली मछली नहीं खानी चाहिए

2 min read
Jan 07, 2021
Foods to avoid in pregnancy:
Foods to avoid in pregnancy:

नई दिल्ली। गर्भावस्था के दौरान हर महिलाएं अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देती है लेकिन कुछ चीजों की जानकारी ना होने से जरा सी लापरवाही बच्चे पर भारी पड़ सकती है। जैसे कि प्रेग्नेंसी के दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नही। यदि आप भी इस बारे में जानना चाहती है तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

ज्यादा मर्करी वाली मछली- मछली जहां स्वास्थ के लिए फायदेमंद होती है तो कुछ समुद्री मछलिया काफी विषैली भी होती है जिनमें से बड़ी समुद्री मछलियों में मर्करी अधिक मात्रा में पाया जाता हैं जो मर्करी की ज्यादा मात्रा नर्वस सिस्टम, इम्यून सिस्टम और किडनी को खत्म कर देने का काम करती है।गर्भवती महिलाओं के इसका सेवन करने से बच्चे की मानसिक व शारीरिक विकास पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। इसलिए, प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को मर्करी वाली मछली नहीं खानी चाहिए।

अधपकी या शेलफिश मछली-

प्रेग्नेंसी के समय शेलफिश मछलियों का भ सेवन नही करना चाहिए। शेलफिश खाने से कई तरह के वायरस या बैक्टीरियल संक्रमण हो सकते हैं। जो आपके होने वाले बच्चे को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं में लिस्टेरिया संक्रमण आसानी से हो जाता है।इसकी वजह से गर्भपात या प्रीमेच्योर डिलीवरी भी हो सकती है।

अधपका और प्रोसेस्ड मीट- अधपका मांस भी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योकि कच्चे मांस के अंदर कई तरह के बैक्टीरिया पाए जाते है जो होने वाले बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे बच्चे को गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी हो सकती है।

कच्चे अंडे- कच्चे अंडे में सैल्मोनेला बैक्टीरिया पाए जाते है। जिससे गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करने से बुखार, मितली, उल्टी, पेट में ऐंठन और दस्त जैसी समस्या बढ़ने लगती हैं। जिससे गर्भाशय कमजोर होने लगता है और बच्चे का जन्म समय से पहले हो सकता है।

कच्चे स्प्राउट्स- बैसे तो कच्चे अंकुरित स्प्राउट्स प्रेंग्नेंसी में खाने की सलाह दी जाती है लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से ये नुकसानदायक साबि होते है। अंकुरित मूंग वाले कच्चे स्प्राउट्स में सैल्मोनेला बैक्टीरिया पनप सकते हैं। धोने के बाद भी ये बैक्टीरिया स्प्राउट्स में रह जाते हैं। अच्छा होगा कि आप प्रेग्नेंसी में इन्हें पकाकर ही खाएं।

Published on:
07 Jan 2021 09:36 pm