स्वास्थ्य

चिपचिपे फूड से दांतों की समस्या बढ़ती, फल-सब्जियां अधिक खाएं

नियमित ब्रश करता हूं फिर भी दांत पीले रहते हैं। इनको कैसे साफ किया जा सकता है? कई पाठक
less than 1 minute read
Jun 20, 2020
चिपचिपे फूड से दांतों की समस्या बढ़ती, फल-सब्जियां अधिक खाएं
चिपचिपे फूड से दांतों की समस्या बढ़ती, फल-सब्जियां अधिक खाएं

सवाल-नियमित ब्रश करता हूं फिर भी दांत पीले रहते हैं। इनको कैसे साफ किया जा सकता है? कई पाठक
जवाब- दांतों की सफाई हर छह माह में डेंटिस्ट से करवाएं। सुबह-शाम ब्रश करना अनिवार्य है। कोशिश करें कि जब भी कुछ खाएं उसके तुरंत बाद अंगुली से दांतों को साफ करें। दिन में दो-तीन बार नमक-पानी से कुल्ला करें। चिपचिपा और जंक फूड जैसे बिस्कि ट, नमकीन, ब्रेड, चॉकलेट आदि खाने से बचें। मौसमी फस-सब्जियां अधिक खाएं। ये नेचुरल क्लीनर के रूप में दांत साफ करते हैं। टमाटर में लाइकोपीन होता है यह दांतों और मसूड़ों के लिए अच्छा है।
सवाल-मुंह से बदबू आने की समस्या रहती है। हाइजीन का ध्यान रखने के बाद भी दुर्गंध नहीं जा रहा है।बउपाय बताइए ? कई पाठक
जवाब-जब खाना दांतों में फंसता है और उसकी सफाई नहीं होती है तो वहां बैैक्टीरिया पनप जाते हैं। वह मसूड़ों पर एक परत जमा लेते हैं। इससे ही मुंह से दुर्गंध आता है। अगर इसको समय पर साफ नहीं किया गया तो मसूड़ों से खून आने लगता है। सुबह-शाम को ब्रश करें। दिन में कई बार गुनगुने पानी नमक का कुल्ला करें। घी या नमक-तेल से मसूड़ों की मसाज करें। ब्रश के साथ जीभ को भी अच्छे से साफ करें। कुछ माउथ वॉश भी आते, प्रयोग कर सकते हैं।
डॉ. खुशबू कच्छवाह व डॉ. अपर्णा सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ

Published on:
20 Jun 2020 06:06 pm
Also Read
View All
Bladder Cancer: पेशाब में जलन और खून कब हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत? जानिए मेयो क्लिनिक की गाइडलाइन

किस उम्र के लोगों को लेनी चाहिए कितने घंटे की नींद? कम नींद होने से क्या नुकसान, नींद में रोज मर्रा की कौन सी आदतें बाधक

Infant Acid Reflux: दूध पीने के बाद बार-बार उल्टी करता है बच्चा? इन्फेंट एसिड रिफ्लक्स हो सकता है वजह, मेयो क्लिनिक से जानें कब चिंता की जरूरत

Intracranial Hypertension: बढ़ा हुआ ब्रेन प्रेशर क्या होता है? एनएचएस से जानें इंट्राक्रैनियल हाइपरटेंश के संकेत

Anaphylaxis: अचानक सांस लेने में दिक्कत और गले में सूजन? ये एलर्जी रिएक्शन हो सकता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एनाफिलेक्सिस के संकेत