स्वास्थ्य

सोने से पहले नहीं करें यह भूल, नहीं तो टूट जाएगी आंखों की नींद

सोने से पहले नहीं करें यह भूल, नहीं तो टूट जाएगी आंखों की नींद
2 min read
• •
Updated: 2 May 2021, 6:47 PM IST
सोने से पहले नहीं करें यह भूल, नहीं तो टूट जाएगी आंखों की नींद
सोने से पहले नहीं करें यह भूल, नहीं तो टूट जाएगी आंखों की नींद

अगर आप रोजाना 8 घंटे भरपूर नींद लेते हैं। तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे और आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन अगर आपकी नींद बार बार खुलेगी और आप ठीक से नहीं सो पाएंगे तो निश्चित ही आपको दिन में भी नींद के झोंके आएंगे। सिर दर्द होगा और कई समस्या हो सकती। इसलिए आज हम आपको ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं। जिससे आप अनिद्रा की शिकायत का सामना नहीं करें।

आपको बता दें कि आप सोने से पहले कुछ ऐसी गलती कर देते हैं। जिनकी वजह से आपकी नींद बार-बार खुलती है। इसलिए आप सोने से पहले भूलकर भी यह गलती नहीं करें। ताकि आपको अच्छे से नींद आए और जब आप सुबह उठे तो अपने आपको तरोताजा और फ्रेश महसूस करें।

आजकल मोबाइल फोन का क्रेज बहुत अधिक बढ़ गया है। कुछ लोग रात को सोते समय फोन को सिर के पास रख कर सोते हैं। ऐसे में मोबाइल पर बार बार आने वाले मैसेज के कारण आपकी नींद खुल जाती है। कई बार फोन की घंटी बजती है। तो व्यक्ति बार-बार उसे उठाकर देखता रहता है। जिससे नींद टूटती है और ठीक से नींद भी नहीं आ पाती है। इसलिए यह कोशिश करें कि सोते समय फोन को दूर रखें।

कुछ लोग भोजन करते ही सोने चले जाते हैं। यह गलत है। ऐसा करने से आपको अच्छी नींद नहीं आएगी।इसलिए कोशिश करें कि खाना खाने के बाद थोड़ा टहले। इसके बाद आवश्यकतानुसार पानी पीने के बाद ही आप सोएं। यानी आपके खाने और सोने में करीब 2 घंटे का अंतर होना चाहिए।

रात में सोते समय दाईं करवट नहीं सोना चाहिए। इससे अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। ऐसा करने से आप का भोजन भी ठीक से नहीं पच पाता है। ऐसे में आपको एसिडिटी, जलन, पेट में भारीपन जैसी समस्या भी महसूस होती है। इसलिए सोते वक्त सीधे या बाई करवट पर सोना ठीक होता है।

सोने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि अब आप किसी बारे में नहीं सोचेंगे। कई बार आप सोचते रहते हैं और सोने की कोशिश करते हैं। लेकिन जो आपके दिमाग में चल रहा होता है। वह आपको सोने नहीं देता है। इसलिए आप जब भी सोएं टेंशन फ्री होकर सोये, या कोई अच्छी किताब पढ़े या कुछ हल्का संगीत सुनें जिससे आपको नींद भी आ जाए और आपके दिमाग में कोई विचार नहीं चले।

जब आप सोए तो वहां का वातावरण शांत ओर स्वच्छ होना चाहिए। आप शोरगुल वाले या जहां सभी बैठकर टीवी देख रहे हैं और आप सो रहे हैं। ऐसा भी नहीं करें । आप शांत वातावरण में सोएं। ताकि आपको भरपूर नींद आए।

हमने आपको यह उपाय सामान्य जानकारी के आधार पर बताये है। अगर आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी है दिक्कत है। तो चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत