स्वास्थ्य

डेली रूटीन में नहीं करें ये गलतियां, नहीं तो बढ़ेगा आपका वजन

डेली रूटीन में नहीं करें यह गलतियां, नहीं तो बढ़ेगा आपका वजन

2 min read
May 09, 2021
डेली रूटीन में नहीं करें ये गलतियां, नहीं तो बढ़ेगा आपका वजन
डेली रूटीन में नहीं करें ये गलतियां, नहीं तो बढ़ेगा आपका वजन

हर व्यक्ति अपने आप को फिट और तंदुरुस्त बनाए रखना चाहता है। लेकिन कई बार छोटी-मोटी गलतियों की वजह से उनका वजन दिन बढ़ने लगता है। अगर आप भी इस प्रकार की कोई गलती कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि एक बार वजन बढ़ने के बाद उसे कंट्रोल करना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए आज हम आपको वह बातें बताएंगे, जिसकी वजह से आपका वजन बढ़ने सकता है।

आप अपने डेली रूटीन में कुछ छोटी मोटी बातों को नजर अंदाज कर देते हैं। जिसकी वजह से हमारे शरीर में कई प्रकार की तकलीफें भी होती है और वजन भी बढ़ता है। आज हम आपको ऐसी ही बातों की ओर ध्यान आकर्षित कराने जा रहे हैं।

आपको सुबह उठते ही कुल्ला करने के बाद पानी पीना चाहिए। कई लोग पानी नहीं पीते हैं। जिससे उनका शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसका असर सीधे पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसलिए जहां तक हो सके, सुबह उठते ही गुनगुना नहीं तो सादा पानी जरूर पीना चाहिए।

अगर आप सुबह का नाश्ता करने के साथ जूस लेते हैं। तो बाजार के जूस का सेवन नहीं करें। क्योंकि इसमें फैट और शुगर काफी अधिक होता है। अगर आपको जूस पीना ही है, तो घर में तैयार ताजा फलों का जूस पीएं।

आप चाहे खाना खाए या नाश्ता करें। शांति से बैठकर करें। कई लोग खड़े खड़े और दौड़ते भागते नाश्ता करते हैं। जिससे वह समय पर पच नहीं पाता है और आप ठीक से उसे चबाकर भी नहीं खा पाते हैं। तो आप जब भी खाना खाएं या नाश्ता करें, शांति से करें, आप चबा चबाकर खाए और वह आसानी से पच भी सके। कई लोग नाश्ता नहीं करते हैं, ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है। इसलिए नाश्ता भी जरूर करें।

कई बार लोग समय के अभाव में तला गला या फास्ट फूड नाश्ते में खा लेते हैं। जो बिल्कुल गलत है। नाश्ता हेल्दी होना चाहिए और उसे पर्याप्त मात्रा में खाना चाहिए। जिससे आपको कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।

सुबह उठने के बाद देर तक बिस्तर पर नहीं सोए रहे।उठने के बाद कुछ देर टहले, व्यायाम करें, योग प्राणायाम करें।

Published on:
09 May 2021 03:35 pm