स्वास्थ्य

सैनिटाइजेशन वाले रसायनों का गलत प्रयोग ना करें

अमरीकी एजेंसी ‘सेंटर फॉर रिसर्च एंड डिजीज कंट्रोल’ के सर्वे में खुलासा हुआ है कि कोरोना से बचाव में सैनिटाइजर, ब्लीच आदि का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Jun 20, 2020
सैनिटाइजेशन वाले रसायनों का गलत प्रयोग ना करें
सैनिटाइजेशन वाले रसायनों का गलत प्रयोग ना करें

अमरीकी एजेंसी ‘सेंटर फॉर रिसर्च एंड डिजीज कंट्रोल’ के सर्वे में खुलासा हुआ है कि कोरोना से बचाव में सैनिटाइजर, ब्लीच आदि का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन वाले रसायनों का गलत प्रयोग ना करें
सी डीसी ने मई में 502 वयस्कों के साथ एक ऑनलाइन सर्वेक्षण किया, जिसमें ये चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। 39 प्रतिशत लोगों ने माना कि उन्होंने कोरोना वायरस को नष्ट करने के लिए सफाई से जुड़े उत्पादों का गलत इस्तेमाल किया। 18 फीसदी लोगों का कहा कि उन्होंने अपनी त्वचा पर कीटाणुनाशक स्प्रे छिडक़ा। छह फीसदी ने कहा कि ब्लीच को पानी में मिलाकर पीया।
एक्सपर्ट कमेंट
ब्लीच ठोस सतहों पर इस्तेमाल किया जाने वाला कीटनाशक है। इसका शरीर के नाजुक अंगों पर इस्तेमाल से नुकसान हो सकता है। साथ ही, गले में दर्द व मुंह का स्वाद बिगड़ सकता है। ब्लीच का इस्तेमाल करते समय खिड़कियां, दरवाजे आदि खुला रखना चाहिए। इससे चक्कर व बेहोशी आ सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
20 Jun 2020 11:50 am
Also Read
View All