
वैसे तो सभी जानते हैं। फलों का सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है, जिन फलों का सेवन करने के लिए आप फलों को छीलकर उनके छिलके फेंक देते हैं। वह भी आपके लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जी हां, कई फल ऐसे हैं। जिनके छिलकों का उपयोग आप अपने चेहरे की रंगत को निखारने के लिए कर सकते हैं। आज हम उन्हीं फल के छिलकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल, लोग फलों का उपयोग करने के लिए छिलके निकाल कर फेंक देते हैं। वह छिलके किसी काम भी नहीं आते हैं। जबकि उन छिलकों में भी पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स आदि होते हैं। जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको उन्हीं फलों के छिलकों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके उपयोग से आप अपनी स्किन को जवां और तंदुरुस्त बना सकते हैं।
आपको बता दें कि केले को खाते समय व्यक्ति तुरंत उसका छिलका निकाल कर फेंक देता है। इसके छिलके में भी काफी मात्रा में पोटेशियम, मैग्नीशियम होता है। आप चाहे तो इसके छिलके का उपयोग चेहरे के लिए कर सकते हैं। इसके छिलके के रेशे को निकाल कर इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और आंखों के आसपास लगाएं। इससे काले घेरे की समस्या कम होगी। इसी के साथ चेहरे पर केले के छिलके रगड़ने के बाद उस पर गुलाब जल लगाएं और 15 मिनट तक उसे ऐसा ही छोड़ दें। जिसके बाद चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या भी खत्म होगी और चेहरे में भी निखार आएगा।
अनार का फल जितना फायदेमंद होता है। उतना ही उसके छिलके भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आप इसके छिलके सुखाकर उसका पाउडर बना लें और उस पाउडर में नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक रहने दे और इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल आप अगर सप्ताह में दो से तीन बार करेंगे, तो चेहरे पर नजर आने वाली झाइयां और झुर्रियां दूर हो जाएंगी।
अपने चेहरे की रंगत बदलने के लिए आप पपीते के छिलके का भी उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि इसके छिलके में अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड होता है। जो शुष्क त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसलिए आप इसके छिलके की सहायता से स्किन को टोन भी कर सकते हैं। अगर आपके चेहरे पर टैनिंग हो गई है। तो पपीते के छिलके को पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाकर आधे घंटे बाद धो लें। इससे मृत त्वचा के साथ टैनिंग भी दूर हो जाएगी।
जिस प्रकार संतरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। उसी प्रकार उसका छिलका भी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप इसके छिलकों को धूप में सुखाकर पाउडर बनाएं और हल्दी व गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद जब यह पेस्ट सूखने लगे तब चेहरे को धो लें।इससे आपके चेहरे पर नजर आने वाले ब्लैक हैट्स दूर हो जाएंगे। चेहरे पर अन्य कोई निशान होंगे। तो वह भी दूर होंगे और आपके चेहरे में निखार आएगा। क्योंकि इसके छिलके में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो पिंपल्स और एक्ने से भी लड़ने में मदद करते हैं। इसलिए संतरे के छिलके का पाउडर भी बहुत फायदेमंद होता है। आप इसे दही के साथ मिलाकर भी चेहरे और गर्दन पर लगा सकते हैं।आपकी रंगत में निखार आएगा।