स्वास्थ्य

टेंशन है तो नहीं करें चीनी का उपयोग, तनाव को करें ऐसे दूर

टेंशन है तो नहीं करें चीनी का उपयोग, तनाव को करें ऐसे दूर

2 min read
Apr 12, 2021
Feature image

तनाव और शक्कर का एक दूसरे से गहरा नाता है। क्योंकि जब भी किसी को तनाव होता है। तो उसे मीठा खाने की इच्छा होती है। लेकिन यही मीठा तनाव ग्रस्त व्यक्ति के लिए नुकसानदायक होता है। वह व्यक्ति को और तनाव में डाल देता है। इसलिए जब भी आपको तनाव हो उसे दूर करने का उपाय करें और शक्कर खाने की जगह अन्य चीजों का उपयोग करें।

कई बार लोग तनाव में अत्यधिक खा लेते हैं। इसके बाद उन्हें और भी ज्यादा तनाव महसूस होता है। इसलिए तनाव में मीठा नहीं खाना चाहिए और जब आपको तनाव हो तो इसे दूर करने के उपाय करने चाहिए। आज हम आपको तनाव दूर करने और तनाव में मीठे की अपेक्षा क्या खाना चाहिए इस बारे में बताएंगे।

तनाव के दौरान अगर आपको मीठा खाने की इच्छा हो, तो आप शकर की जगह शहद से भरपूर चीजें खाएं। शहद वजन को कंट्रोल करने के साथ ही anti-inflammatory गुणों की वजह से आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी।

शकर की जगह आप गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचाने की जगह इम्यूनिटी बढ़ाएगा।

तनाव को दूर करने के लिए आप स्टेविया का भी उपयोग कर सकते हैं। इसे कैंडी लीफ के नाम से भी जाना जाता है। इसका पौधा प्राकृतिक रूप में मीठा होता है। जिसे आप चीनी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।

लोगों को तनाव हो जाता है, तो वह मीठा खाते हैं। लेकिन आप मीठा नहीं खाए। इसकी जगह आप कुछ दूसरा उपयोग कर सकते हैं। जो शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाए। तनाव जब आपको हो जाए तो इसे दूर करने के लिए आप कहीं टहलने जाएं, पार्क में टहले, दिमाग को शांत और आराम देने के लिए ध्यान कर सकते हैं। योग व वर्कआउट भी कर सकते हैं। तनाव को दूर करने के लिए अरोमा थेरेपी, मसाज और म्यूजिक थेरेपी करें। ऐसा खाना खाएं जो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हो। यह जानकारी आपको सामान्य जानकारी के आधार पर दी जा रही है। वैसे तनाव के साथ मीठा नहीं खाना चाहिए। और तनाव को दूर करने के लिए किताब पढ़ना, म्यूजिक सुनना आदि उपाय भी कर सकते हैं।

Published on:
12 Apr 2021 04:08 pm