स्वास्थ्य

सप्ताह में 1-2 बार कंधों की एक्सरसाइज अवश्य करें

हमारे कंधे शरीर का बहुत ही महत्त्वपूर्ण अंग है। एक्सरसाइज के दौरान वजन उठाने की बात हो या कोई भारी सामान उठाने की, कंधों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। मजबूत कंधे सिर्फ आपके ऊपरी शरीर को अच्छा आकार देने का काम ही नहीं करते हैं, बल्कि आपके कंधे जितने मजबूत होंगे आप उतना ही वजन उठा पाने में सक्षम होंगे कंधे की मांसपेशियां मुख्य रूप से डेल्टॉइड, सुप्रास्पिनाटस, इंफ्रास्पिनाटस और टेरिस माइनर से मिलकर बनी होती हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Sep 2024, 6:28 PM IST
shoulder exercises
shoulder exercises

हमारे कंधे शरीर का बहुत ही महत्त्वपूर्ण अंग है। एक्सरसाइज के दौरान वजन उठाने की बात हो या कोई भारी सामान उठाने की, कंधों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। मजबूत कंधे सिर्फ आपके ऊपरी शरीर को अच्छा आकार देने का काम ही नहीं करते हैं, बल्कि आपके कंधे जितने मजबूत होंगे आप उतना ही वजन उठा पाने में सक्षम होंगे
कंधे की मांसपेशियां मुख्य रूप से डेल्टॉइड, सुप्रास्पिनाटस, इंफ्रास्पिनाटस और टेरिस माइनर से मिलकर बनी होती हैं।

मजबूत कंधों के लिए ये आजमाएं
ओवरहेड प्रेस: खड़े या बैठकर डंबल या बारबेल को सिर के ऊपर उठाना। यह डेल्टॉइड्स के लिए बहुत फायदेमंद है।

डंबल लेटरल रेज: दोनों हाथों में डंबल लेकर सीधे खड़े हों और बाहों को साइड में उठाएं। यह साइड डेल्टॉइड के लिए बेहतर है।

फ्रंट रेज : आप इस कंधे के व्यायाम के लिए वेट प्लेट या बारबेल का उपयोग कर सकते हैं, जो एंटीरियर डेल्टॉइड को टारगेट करता है।

कंधे की मांसपेशियां मुख्य रूप से चार हिस्सों में विभाजित होती हैं -
१. एंटीरियर डेल्टॉइड (आगे की डेल्टॉइड)
२. लेटरल डेल्टॉइड (साइड की डेल्टॉइड)
३. पोस्टिरियर डेल्टॉइड (पीछे की डेल्टॉइड)
४. रोटेटर कफ मसल्स (रोटेटर कफ)

वर्कआउट के लिए सुझाव
वार्मअप - कंधों को तैयार करने के लिए वार्मअप करें। डायनामिक स्ट्रेचिंग या हल्का कार्डियो करें।
फॉर्म - सही फॉर्म पर ध्यान दें, ताकि चोट लगने से बचा जा सके।
प्रोग्रेस - जैसे-जैसे ताकत बढ़े, वजन या रेजिस्टेंस को धीरे-धीरे बढ़ाएं।
रिकवरी - कंधों के वर्कआउट के बीच पर्याप्त रूप से रिकवरी का ध्यान रखना भी जरूरी है।
कंधों की एक्सरसाइज को सप्ताह में 1-2 करने का अवश्य प्रयास करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
29 Sep 2024, 6:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Osteosarcoma: बच्चों और किशोरों के घुटने में लगातार दर्द को न समझें ग्रोइंग पेन,क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हड्डियों के कैंसर का हो सकता है संकेत

National Newborn Week: प्रीमैच्योर बच्चे को बचाने में मददगार स्पर्श, जानें कैसे काम करती है Kangaroo Mother Care तकनीक

Shoulder Cracking Sound: कंधा घुमाने पर हड्डी के पास कटकट की आवाज आती है, हेल्थलाइन से जानें इसके कारण

Typing Wrist Pain: कलाई और अंगूठे के पास बार-बार होता है दर्द और सूजन? ज्यादा लिखने-टाइपिंग से हो सकती है Intersection Syndrome बीमारी

Pelvic Floor Dysfunction: बार-बार होती है टॉयलेट जाने की जरूरत, फिर भी पेट नहीं होता साफ, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए पेल्विक फ्लोर के बारें में