स्वास्थ्य

दो मुंहे बालों को ठीक करने के लिए घर में करें यह उपाय

दो मुंहे बालों को ठीक करने के लिए घर में करें यह उपाय
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2021, 8:50 PM IST
दो मुंहे बालों को ठीक करने के लिए घर में करें यह उपाय
दो मुंहे बालों को ठीक करने के लिए घर में करें यह उपाय

दो मुंहे बालों के कारण अधिकतर महिलाएं और युवतियां परेशान रहती है। क्योंकि इन्हें एक जैसा करना किसी चुनौती से कम नहीं रहता है। अगर आपके बाल भी दो मुंहे होते जा रहे हैं। तो आप कुछ घरेलू उपाय शुरू करें। इससे निश्चित ही आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगी।

आपको बता दें कि दो मुंहे बालों की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। ऐसे में बाल के दो मुंह हो जाते हैं और बालों की ग्रोथ भी कम हो जाती है। ऐसे में अगर बालों का ध्यान नहीं रखा जाए, तो वे दिन-ब-दिन खराब होते जाते हैं। इसलिए समय रहते बालों को पोषण देना जरूरी है।

दो मुंहे बालों की समस्या खत्म करने के लिए आपको पपीते का मास्क तैयार करना चाहिए। इसके लिए आप पके हुए पपीते को दही के साथ अच्छे से मिक्स कर लें, और बालों पर लगाएं, जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धोएं और इसके बाद शैंपू कर लें।

बालों की ड्राइनेस खत्म करने के लिए आप शहद का मास्क बनाएं। इसके लिए आप शहद और दही को मिक्स करें और बालों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं। इसे करीब आधे पौन घंटे तक लगा रहने दें और जब यह सूख जाए तो माइल्ड शैंपू के साथ वॉश कर ले।

बालों को पोषण देने के लिए केले का मास्क भी एक बेहतरीन उपाय है। क्योंकि केले में जिंक, पोटेशियम, आयरन, विटामिन ए, सी होता है। जो बालों को पोषण देता है और टूटने व झड़ने से बचाता है। इसलिए एक पके केले को अच्छी तरह से मेश कर ले और बालों में लगाएं। इसे आधे घंटे तक लगा रहने दे फिर शैंपू कर लें।

आपके बाल दो मुंहे हैं और उन्हें इस समस्या से निजात दिलानी है। तो नारियल के तेल को गर्म करें। जब वह हल्का गुनगुना हो जाए, तो रुई की मदद से बालों की जड़ों में लगाएं और करीब 10 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करते रहें। इससे बालों का रूखापन दूर हो जाएगा और धीरे-धीरे आपके बाल भी नॉर्मल हो जाएंगे।

दो मुंहे बालों की समस्या से निजात पाने के लिए आप ट्रीमिंग जरूर करें। ऐसा करने से बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी। यह उपाए सामान्य जानकारी के आधार पर बताए जा रहे हैं। अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है या कोई समस्या है। तो फिर चिकित्सक से सलाह लेकर ही काम करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
27 Apr 2021, 8:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत