स्वास्थ्य

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घर में करें यह उपाय, शरीर को भी होगा फायदा

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घर में करें यह उपाय शरीर को भी होगा फायदा
2 min read
• •
Updated: 1 May 2021, 4:42 PM IST
,
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घर में करें यह उपाय, शरीर को भी होगा फायदा,उदयपुर के मोहनलाल सुखड़िया विश्वविद्यालय में छात्रों की रेलम पेल,उदयपुर के मोहनलाल सुखड़िया विश्वविद्यालय में छात्रों की रेलम पेल,आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घर में करें यह उपाय, शरीर को भी होगा फायदा

मोबाइल का अत्यधिक उपयोग, तनाव, अनिद्रा, स्क्रीन पर अधिक देर तक काम करना आदि कारणों से व्यक्ति की आंखें कमजोर होने लगती है। ऐसे में आंखों की कमजोरी को दूर कर रोशनी बढ़ाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। जिससे आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी और आपकी सेहत में भी सुधार होगा।

हम आपको आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इन चीजों का सेवन करने से आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। इसी के साथ आपकी सेहत में भी सुधार होगा।

अगर आपको भी आंखों की रोशनी बढ़ानी है। तो आप रात के समय कुछ बादाम भिगोकर रख दें। जिसे सुबह उठकर छीलकर खाएं या फिर सुबह उठकर उसके छिलके निकालें और बादाम का पेस्ट बनाएं। इसे पानी में मिलाकर या दूध के साथ सेवन करने से आंखों की समस्या से निजात मिलेगी और रोशनी भी बढ़ेगी। बादाम खाने से आपकी मानसिक शक्ति का भी विकास होगा।

अगर आपकी आंखें कमजोर हो रही है। तो आप रात के समय किशमिश भिगोकर रख दें। इसी के साथ कुछ जंजीर भी भिगो सकते हैं। फिर सुबह उठकर इसका सेवन खाली पेट करें। इससे आपको काफी फायदा होगा।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप सौंफ, बादाम और मिश्री का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप इन तीनों को मिलाकर पीस लें और रात को सोने से पहले दूध के साथ एक चम्मच पाउडर का सेवन करें। ऐसा 1 सप्ताह तक करने से आपकी आंखों की रोशनी बेहतर होने लगेगी। साथ ही आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होगा। क्योंकि सौंफ आपके शरीर में कब्ज और एसिडिटी की समस्या को दूर करती है।

देसी घी का उपयोग करने से भी आपकी आंखों की रोशनी में सुधार होगा। इसके लिए आप देसी घी को आंखों के आसपास लगाएं और कुछ मिनटों तक मालिश करें। आप रोज सुबह आंवले के जूस का एक चम्मच सेवन करेंगे। तो आपकी आंखों की रोशनी में सुधार होगा। क्योंकि आंखों के लिए आंवला बहुत फायदेमंद होता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इससे आपको इस स्ट्रेस में भी राहत मिलेगी और इसके लिए आपको परेशान भी नहीं होना है। केवल आप दोनों हाथों को आपस में रगड़े और हथेलियों को आंखों पर रखें। थोड़ी देर बाद हटा लें । आंखों को धीरे-धीरे खोलें। इसके अलावा आप नेत्रगोलक बाएं से दाएं ऊपर से नीचे की ओर घुमा सकते हैं। इससे आपकी आंखों की एक्सरसाइज होगी और रोशनी बढ़ेगी।

वैसे तो यह उपाय हमने सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। इससे आपको किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। बल्कि फायदा ही होगा । लेकिन फिर भी आपको आंखों में किसी प्रकार की एलर्जी है। या कोई समस्या है तो चिकित्सक से सलाह लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत