स्वास्थ्य

दांतों को चमकदार बनाने के लिए घर में करें यह उपाय

दांतों को चमकदार बनाने के लिए घर में करें यह उपाय
2 min read
• •
Updated: 2 May 2021, 6:07 PM IST
दांतों को चमकदार बनाने के लिए घर में करें यह उपाय
दांतों को चमकदार बनाने के लिए घर में करें यह उपाय

अपने दांतो को साफ सुथरा और चमकदार बनाने के लिए आप घर में ही कुछ उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आपको बाहर से कुछ सामान भी लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस घर के कुछ सामान से आप यह सफाई शुरू कर सकते हैं। चंद दिनों में आपको इसका असर भी दिखने लगेगा। क्योंकि आपके दांत पहले से साफ और चमकदार हो जाएंगे।

आपको बता दें कि साफ-सफाई के अभाव में आपके दांत पीले हो जाते हैं। दांत पीले होने के कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार दांत पीले होने का कारण अत्यधिक धूम्रपान करने से होता है। इसी के साथ चाय काफी का अधिक सेवन, जामुन या रंग वाले खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन भी दांतों पर दाग धब्बे का कारण बन जाता है। इसलिए आप कुछ घरेलू उपाय करें।

जानकारों की माने तो आप ब्रश के साथ ही फ्लोसिंग यानी धागे से दांत साफ करना काफी बेहतर होता है। इससे आप दांतों के बीच में फंसे अन्न के कण भी निकाल सकते हैं और इससे पीलापन भी दूर हो सकता है। फ्लोसिंग आप सप्ताह में दो से तीन बार कर सकते हैं।

दांतों की समस्या, दांतों का दर्द आदि को दूर करने के लिए नीम का दातुन आपके लिए सबसे बेहतर उपाय है। इससे दांतो का पीलापन भी दूर होगा और दांतों का दर्द भी खत्म हो जाएगा। क्योंकि नीम में एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक तत्व होते हैं। जो दांतों में पनप रहे बेक्टीरिया को भी खत्म कर सकते हैं।

दांतों को साफ करने के लिए आप घर में बेकिंग सोड़ा का उपयोग कर सकते हैं। बेकिंग सोड़ा में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं और दोनों को मिक्स करके दातों पर उंगली से रगड़े, इससे आपके दांत और मसूड़े दोनों साफ और स्वस्थ होंगे।

दांतों को साफ करने के लिए सरसों का तेल और नमक काफी प्राचीन उपाय है। इससे आपके दातों के अंदरूनी सफाई भी हो जाती है और दांत मजबूत होते हैं। इसका उपयोग करने से दांत का पीलापन भी दूर होता है। ऐसा आप सप्ताह में दो बार भी करेंगे। तो आपको काफी फायदा होगा।

एक चम्मच नारियल के तेल को अपने मुंह में 15 से 20 मिनट तक भरकर रखें और मुंह के चारों और घुमाएं। इसके बाद इसे मुंह से बाहर निकाले और पानी से कुल्ला कर ले। इसे आयल पुलिंग कहते हैं। यह आपके दांतों को साफ करने के साथ ही आपके शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।

यह उपाय हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। अगर आपके दातों में अधिक दर्द है, या कोई परेशानी है। तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
2 May 2021, 6:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत