स्वास्थ्य

क्या आपको गहरी नींद नहीं आती? जानिए क्या है कारण

क्या आपको गहरी नींद आती है? क्या आप सुबह के समय थका महसूस करते हैं? क्या आप में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है? यदि आपका जवाब हां है तो यह सावधान हो जाइये। आपको बताएंगे कि इसके पीछे क्या कारण हैं। कैसे आप गहरी नींद ले सकते हैं।

less than 1 minute read
Feb 24, 2021
नींद नहीं आती?
क्या आपको गहरी नींद नहीं आती? जानिए क्या है कारण

फिजिकल व मेंटल हैल्थ के लिए आठ घंटे की नींद लेना जरूरी होता है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती है और मस्तिष्क की कार्यक्षमता भी बढ़ती है। किसी भी इंसान के शरीर में मसल्स की ग्रोथ होती है तो तो माना जाता है कि उसकी उसका विकास सही तरीके से हो रहा है।
भूख भी लगती, पाचन भी अच्छा रहता
अक्टूबर से लेकर मार्च तक सर्दी का मौसम मसल्स बनाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यह मौसम हार्ड वर्कआउट करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान भूख भी खूब लगती है। हाजमा भी अच्छा रहता है। शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। थकान नहीं लगती है। स्केलटन मसल्स (कंकालीय मांसपेशियां) किसी भी स्वस्थ व्यक्ति की पहचान होती है। ये मानव शरीर का सबसे एडोप्टेबल टिश्यू भी कहलाती हैं जिन्हें आसानी से शेप में लाया जा सकता है।

सोने के दौरान शरीर क्या करता है?
शरीर में आंतरिक मरम्मत का काम सोने के दौरान रात में होता है। जब हम गहरी नींद में होते हैं तो शरीर क्लीनिंग का कार्य करता है। इससे शरीर अगले दिन काम करने के लिए तैयार होता है। आप जिम या घर में मसल्स वर्कआउट करते हैं तो फिर उन्हें रिकवर और रिपेयर होने के लिए आराम देना भी जरूरी है। एक्सपर्ट कहते हैं कि इसलिए आपको कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए और अपने वर्कआउट को भी बदलते रहना चाहिए।

Published on:
24 Feb 2021 01:06 pm