स्वास्थ्य

क्या Mpox हमेशा रहता है, कैसे फैलता है और एमपॉक्स का इलाज क्या है, जानिए इन सवालों के जवाब

Mpox: अब हम भारतीय को एमपॉक्स से जुड़ी कुछ बातों को स्पष्ट रूप से समझ लेना चाहिए। जैसे- क्या एमपॉक्स या मंकीपॉक्स हमेशा साथ रहता है, एमपॉक्स का इलाज क्या है, क्या हवा में एमपॉक्स फैलता है..., अगर आप भी इस तरह के सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो हम आपको यहां पर जानकारी देने जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2024, 8:05 PM IST
mpox monkeypox faqs in hindi

Mpox: एमपॉक्स संक्रमण को लेकर खूब चर्चा है। अब भारत में एमपॉक्स के मरीज की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, एमपॉक्स के पहले संदिग्ध मामले को यात्रा-संबंधी संक्रमण के रूप में सत्यापित भी कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमपॉक्स के सैंपल की जांच कराई गई। परीक्षण में मरीज में वेस्ट अफ्रीकन क्लैड-2 के एमपॉक्स वायरस की मौजूदगी की पुष्टि भी हुई है।

अब हम भारतीय को एमपॉक्स से जुड़ी कुछ बातों को स्पष्ट रूप से समझ लेना चाहिए। इसको लेकर कई तरह के सवाल आपके मन भी आ सकते हैं। जैसे- क्या एमपॉक्स या मंकीपॉक्स हमेशा साथ रहता है, एमपॉक्स का इलाज क्या है, क्या हवा में एमपॉक्स फैलता है…, अगर आप भी इस तरह के सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो हम आपको यहां पर जानकारी देने जा रहे हैं।

Symptoms of Mpox

01- एमपॉक्स कैसे फैलता है? (How Does Mpox Spread)

    कई जगहों पर इस तरह की बात कही जा रही है कि एमपॉक्स हवा में है और उस कारण संक्रमण फैल रहा है। जबकि इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्पष्ट रूप से कहा है, एमपॉक्स एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। अगर कोई व्यक्ति एमपॉक्स से संक्रमित है तो अगर आप उसके संपर्क में आते हैं तो आप भी संक्रमित हो सकते हैं। संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने या उसके छूने से संक्रमण फैलने के चांसेज काफी अधिक होते हैं। इसलिए आपको एमपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना चाहिए।

    ये भी जान लें कि एमपॉक्स, को डब्ल्यूएचओ द्वारा वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया जा चुका है। वर्तमान में अफ्रीका में तेजी से फैल रहा है और वयस्कों और बच्चों दोनों को तेजी से संक्रमित कर रहा है। इस संक्रमण के कारण बच्चों की मृत्यु भी बढ़ रही है, जिससे हवा में फैलने की चिंता भी बढ़ी है।

    02- क्या जानवरों से इंसानों में फैल सकता है एमपॉक्स? (Can Mpox spread from animals to humans)

    इसको लेकर WHO कहता है कि जानवरों से इंसानों में एमपॉक्स फैलने की पुष्टि भी कई रिपोर्ट्स करते हैं। ये बंदर और कुछ जगहों पर पालतू कुत्तों से भी फैल रहे हैं। अगर जानवर इस संक्रमण से ग्रसित है तो उसके संपर्क में आने से ये संक्रमण हो सकता है।

    03- क्या है एमपॉक्स का इलाज? (Is Mpox Treatable)

    जानकारी के मुताबिक, एमपॉक्स जानलेवा नहीं है। साथ ही इसके लिए कोई विशिष्ट उपचार स्वीकृत नहीं है। हालांकि, मरीज के लक्षणों को देखते हुए डॉक्टर्स उस हिसाब से इलाज करते हैं। संक्रमित व्यक्ति को एंटी वायरल इलाज किया जाता है और उसे अलग रखा जाता है। हालांकि, इसके इलाज को लेकर दवाई और टीका पर काम चल रहा है।

    डिस्क्लेमर- एमपॉक्स के संबंध में दी गई उपरोक्त जानकारी WHO और अन्य वेबसाइट्स से ली गई है। ये सामान्य जागरूकता के लिए है। इसकी पुष्टि पत्रिका नहीं करता है।

    डिस्क्लेमर
    इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
    Updated on:
    10 Sep 2024, 8:05 PM IST
    Published on:
    Also Read
    View All
    क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

    AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

    Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

    Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

    Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस