स्वास्थ्य

सिर के आगे के बालों को झड़ने रोकना चाहते हैं तो न करें ये गलतियां

बाल हमारे व्यक्तित्व का हिस्सा हैं और जब ये झडऩे लगते हैं तो टेंशन बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाल सबसे ज्यादा सिर के आगे वाले हिस्से के क्यों झड़ते हैं।

less than 1 minute read
Aug 11, 2019
hair
सिर के आगे के बालों को झड़ने रोकना चाहते हैं तो न करें ये गलतियां

पुरुषों के आगे के बाल झड़ते हैं। यह एड्रोजन हार्मोन की वजह से होता है। सिर के आगे व ऊपरी हिस्से के बाल झड़ते हैं। जिन महिलाओं में यह हार्मोन ज्यादा होने से भी दिक्कत होती है। बालों की ग्रोथ साइकिल पर दैनिक जीवनशैली व खानपान का असर बालों का असर पड़ता है। इसका संबंध तनाव, गलत खानपान और खराब जीवनशैली के साथ हार्मोन का असंतुलन से भी है। इससे बचाव किया जा सकता है लेकिन रोका नहीं जा सकता है।
बालों का झडऩा प्रक्रिया
हार्मोन की वजह से बालों के झडऩा एक प्रक्रिया है। शुरू में बाल पतले होकर टूटते हैं। इलाज से कुछ समय के लिए झडऩा रोक सकते हैं। हेयर ट्रांसप्लांट इसका अंतिम विकल्प है।
आयरन युक्त डाइट लेने से मिलता है फायदा
तनाव न लें, खुश रहें। तनाव से शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ता है। एंटी ऑक्सीडेंट्स युक्त मौसमी सब्जियां व फल ज्यादा लें। पूरी नींद सोएं।
एक्सपर्ट : डॉ. अमित तिवारी, डर्मेटोलॉजिस्ट, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर

Published on:
11 Aug 2019 08:21 pm