स्वास्थ्य

सुबह खाली पेट पिएं एक गिलास गर्म पानी, मिलेंगे ये 10 फायदे 

पानी हर तरीके से हमारे लिए फायदेमंद है, लेकिन अगर हम गुनगुना पानी पिएं तो हमारी सेहत के लिए और भी ज्यादा लाभदायक होगा।

2 min read
Aug 21, 2016
drink Warm water
drink Warm water
नई दिल्ली। किसी तरह की शारीरिक परेशानी होने पर डॉक्टर पानी पीने की सलाह देते हैं। दिन में कम से कम रोज 10 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे आपका डायजेस्टिव सिस्टम, स्किन और बाल हेल्दी रहते हैं। पानी शरीर से बेकार पदार्थ बहार निकालता है। पानी के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। पानी हर तरीके से हमारे लिए फायदेमंद है, लेकिन अगर हम गुनगुना पानी पिएं तो हमारी सेहत के लिए और भी ज्यादा लाभदायक होगा। जानें गुनगुने पानी के 10 फायदे-

1- अधिकतर पेट की बीमारी दूषित पानी से होती हैं, अगर पानी को गर्म कर फिर ठंडा कर पिएं तो पेट की अधिकांश बीमारियां दूर हो जाएंगी।

2- अगर भूख ना लगे तो एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस और काली मिर्च, नमक डालकर पिएं। सॉफ्ट ड्रिंक की जगह गुनगुना पानी या नींबू पानी पिया करें। आपका एनर्जी लेवल बढ़ेगा और डायजेस्टिव सिस्टम भी सही रहेगा।

3- रोजाना गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। पानी पीने से एसिडिटी हटती है, क्योंकि पानी पेट साफ रखता है।

4- सुबह-सुबह एक गिलास गुनगुना पानी कब्ज को जड़ से खत्म कर देता है। पानी जोड़ों को चिकना बनाता है और जोड़ों का दर्द भी कम करता है।

5- सर्दी-जुकाम में रोज गुनगुना पानी से पीने से आराम मिलता है। कुछ लोग ज़्यादा ही ठंडा पानी पीते हैं। इससे गुर्दे खराब हो सकते हैं। इसलिए ज्य़ादा ठंडा पानी न पिएं।

6- अगर स्किन पर रैशेज पड़ गए हैं या त्वचा सिकुड़ रही है तो रोज सुबह गुनगुना पानी पीएं। अगर आप चाय या कॉफी ज्यादा पीते हैं तो उसकी जगह ग्रीन टी पिएं। इससे एनर्जी मिलती है।

7- गुनगुना पानी पीने से आपकी स्कीन ग्लो करने लगेगी। वजन कम करने के लिए ठंडे पानी की जगह गुनगुना गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है।

8- दमा के मरीजों के लिए तला भुना खाने के बाद गर्म पानी पीना बहुत लाभदायक होता है। सुबह उठने के बाद गरम या गुनगुने पानी में शहद और नींबू डालकर पिया करें। इससे टॉक्सिक एलिमेंट शरीर से निकल जाते हैं और इम्यून सिस्टम भी सही रहता है।

9- अगर आपको हमेशा थकान महसूस होती है तो सुबह की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करें। दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे। हमारी मांसपेशियों का 80 प्रतिशत भाग पानी से बना हुआ है। इसलिए पानी पानी से मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर होती है।

10- सुबह उठते ही एक गिलास गर्म पानी पीना अच्छा होता है। इसे अपनी आदत में शामिल करें। इससे पेट साफ रहता है। पानी पीने से स्किन में रूखापन नहीं होता।
Published on:
21 Aug 2016 10:30 pm